फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी अपनाएं शनाया कपूर का ये स्टाइलिश लुक, एथनिक और वेस्टर्न ड्रेस के साथ ऐसे करें ज्वेलरी कैरी

Tue, 23 Nov 2021 02:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri

महिलाएं खूबसूरत आउटफिट पहनकर और मेकअप अप्लाई करके तैयार तो हो जाती हैं लेकिन स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक के लिए उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान देना पड़ता है। सबसे जरूरी होता है आपके आउटफिट के मुताबिक मेकअप, हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज कैरी करना। बिना एक्सेसरीज के आपका लुक अधूरा अधूरा लगता है। जैसे आपने खूबसूरत डिजाइनर साड़ी तो पहन ली लेकिन उसके साथ आपके ज्वेलरी पेयर नहीं की तो आप का लुक अधूरा लगेगा। वहीं कई महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वह किन कपड़ों के साथ कैसी ज्वेलरी और एक्सेसरीज कैरी करें। कभी वह वेस्टर्न ड्रेस पर ऐसी ज्वेलरी पहन लेती हैं जो उनके इंडियन अटायर पर तो अच्छी लगती हैं लेकिन वेस्टर्न कपड़ों पर लुक को खराब कर देती हैं। अगर आप भी ज्वेलरी पेयर करने को लेकर असमंजस में रहती हैं तो शनाया कपूर के लुक से टिप्स ले सकती हैं। भारतीय पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक शनाया कपूर के लुक से आप सीख सकती हैं ज्वेलरी पहनने के तरीके।

 
विज्ञापन

2 of 5
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
अगर आप लहंगा या साड़ी पहन रही हैं तो एथनिक कपड़ों के साथ हैवी एथनिक ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। स्टोंस वाली इस तरह की ज्वेलरी आपको राॅयल लुक देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
लाइट कलर लहंगे या साड़ी के साथ आप डार्क कलर क्लासिक ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ये आपके हल्के रंग के कपड़ों को हाइलाइट करता है और आकर्षक लुक देता है। 

4 of 5
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
अगर आप शनाया कपूर की तरह डीप नेकलाइन ड्रेस या ब्लाउज पहन रहीं हैं तो आप इस तरह के नेक पीस से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। शनाया ने कैस्केडिंग हीरे और नीले नीलम के हार को कैरी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
डायमंड अधिकतर महिलाओं को पसंद होते हैं। आप अपने किसी भी ड्रेस पर डायमंड नेकलेस या इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस तरह के वेस्टर्न ड्रेस पर तो डायमंड सेट अच्छा लगेगा ही, ट्रेडिशनल कपड़ों पर भी जचेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें