फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत को है अपने शादी के गहनों से प्यार, बार-बार पहने आ चुकी हैं नजर

Tue, 07 Jul 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल्स में से एक हैं। जिन्हें हम अक्सर ही साथ में स्पॉट करते हैं। 7 जुलाई को अपनी फिफ्थ वेडिंग एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगीं मीरा को अपने वेडिंग आउटफिट और ज्वैलरी से खासा लगाव है। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी तस्वीरें गवाह है। दरअसल, मीरा राजपूत अक्सर आम लड़कियों की तरह अपनी वेडिंग ज्वैलरी को पहने दिखती हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
mira kapoor - फोटो : instagram
मीरा राजपूत ने अपनी वेडिंग सेरेमनी के लिए पाउडर पिंक कलर का लंहगा पहना था। जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। जिसके साथ मीरा ने खूबसूरत मल्टीकलर कुंदन का सेट पहना था। जिसमें कई सारे जेम्स के साथ पर्ल और गोल्ड का काम किया गया था। मांगटीका और ईयररिंग्स के साथ ही ट्रेडिशनल पासा पहने मीरा दुल्हन बनीं काफी खूबसूरत लग रही थीं। मीरा ने अपनी इस खूबसूरत वेडिंग ज्वैलरी को काफी संभालकर रखा है और अक्सर ही पहने स्पॉट हो जाती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
mira kapoor - फोटो : instagram
साल 2017 में दिल्ली में एक वेडिंग फंक्शन के दौरान मीरा ने डिजाइनर अंजुल भंडारी का डिजाइन किया लहंगा पहना था। कामदानी लहंगे जिसमें नीले रंग के पारसी गोटे का बॉर्डर बना था। जिसे मीरा ने अपनी मल्टीकलर वेडिंग ज्वैलरी के साथ मैच किया था। आइवरी रंग के इस लहंगे के साथ न्यूज शेड मेकअप और मल्टीकलर ज्वैलरी में मीरा का लुक बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।

 

4 of 5
mira kapoor - फोटो : instagram
केवल एक बार नहीं मीरा अपनी वेडिंग ज्वैलरी को इतना पसंद करती हैं कि बार-बार रीपीट करते दिख जाती हैं। इस बार उन्होंने अपने ज्वैलरी में से ट्रेडिशनल पासा को रीपीट किया था। लंदन में एक शादी के समारोह में मीरा ने पीच और मिंट ग्रीन रंग के अनारकली सूट के साथ पासा को मैच किया था। साइड पार्टिशन हेयर डू में ट्रेडिशनल पासा लगाए मीरा काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mira kapoor - फोटो : instagram
वहीं अपने घर पर हुए पिछले साल दीवाली के सेलिब्रेशन में भी वो अपनी वेडिंग ईयररिंग पहने स्पॉट हुई थीं। लाइट पिंक कलर के फ्लोरल कुर्ता और पलाजो के सेट के साथ वो इस ईयररिंग को पहने दिखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें