फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेदर बैग्स से लेकर जूते तक फैशन से जुड़ी इन बातों को जरूर जानें लड़कियां, नहीं होंगी स्टाइल में पीछे

Tue, 07 Jul 2020 07:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़कियों को हमेशा अपने फैशन और स्टाइल की चिंता रहती है। स्टाइल में आगे रहने के लिए महंगे बैग, जूते और कपड़े खरीदना सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर इनकी देखरेख में कमी आ गई तो फिर ये सामान खराब हो जाते हैं। जिसकी वजह से काफी तकलीफ होती है। अपने महंगे सामान पर्स और शूज वगैरह की देखरेख तो शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर जैसी फैशनिस्टा भी करती हैं। जिससे कि जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल किया जा सके। अगर आप भी चाहती हैं अपने महंगे सामान को हमेशा इस्तेमाल करना तो फैशन से जुड़े इन हैक्स को जरूर याद रखें।


 
विज्ञापन

2 of 6
lipstick spot
कपड़ों पर लिपस्टिक के दाग
महंगे कपड़ों पर लिपस्टिक के दाग अगर नहीं छूट रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप इन दागों से आराम से छुटकारा पा सकते हैं। लिपस्टिक के दाग वाली जगह पर हेयर स्प्रे लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इस कपड़े को धो लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
jeans
जींस खरीदने का आसान तरीका
अगर आप स्टोर में जींस ट्राई नहीं करना चाहती तो इसे आप अपनी गर्दन से नापकर खरीद सकती हैं। इसके लिए अपनी गर्दन के चारों ओर जींस की कमर को रखें। अगर जींस की कमर गले के पीछे आराम से मिलती है तो ये जींस आपको फिट होगी। वैसे भी कोरोना के कारण कपड़ों को ट्राई करना सेहत के लिए ठीक नहीं होगा तो ये आइडिया आपके बड़े काम आ सकता है।


 

4 of 6
हैंडबैग पर दाग
आपने बड़े ही शौक से महंगा हैंडबैग खरीदा और उस पर तेल का दाग लग गया। इसे छुड़ाने के लिए धब्बे के ऊपर बेबी पाउडर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह तक दाग गायब हो जाएगा। अगर थोड़ा दाग रह जाए तो इसे फिर से दोहराएं। ऐसा करने से पूरा दाग चला जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
जींस की फिटिंग
अगर आप जींस को ऑल्टर के लिए देने जा रही हैं तो सही फिटिंग के लिए इसे टेलर को देने से पहले दो से तीन बार धो लें, क्योंकि धोने के बाद ज्यादातर जींस सिकुड़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
leather shoes
लेदरशूज
महंगे लेदर शूज के ऊपर लगे वाटरमार्क को हटाने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें और इसमें सिरके की कुछ बूंद डाले। अब जहां-जहां दाग है उन पर मुलायम ब्रश से तब तक स्क्रब करें जब तक दाग हट ना जाएं। अब इसे पूरी रात सूखने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें