फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद कुछ यूं बदल गया मीरा कपूर का फैशन सेंस, तस्वीरों में देखिए अबतक के बेस्ट लुक

Tue, 07 Jul 2020 12:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : instagram
बॉलीवुड के पावर कपल शाहिद और मीरा कपूर ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। शादी की पांचवी सालगिरह को लेकर मीरा राजपूत ने अपनी एक्साइटमेंट भी इंस्टाग्राम पर जाहिर की थी। बॉलीवुड से अलग शाहिद ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की हालांकि बॉलीवुड की न होकर भी मीरा राजपूत स्टाइल के मामले में किसी भी एक्ट्रेस से कम नही है। एथिनिक वियर हो या फिर कैजुअल लुक हर बार वो अपनी स्टनिंग अपीयरेंस से सबकी तारीफें बटोरने में कामयाब होती है। दो बच्चों की मां मीरा फिटनेस और स्टाइल दोनों के मामले में आगे हैं। तो चलिए देखें मीरा राजपूत के अबतक के बेस्ट लुक, जिसमें उन्होंने फैंस को इंप्रेस किया था।


 
विज्ञापन

2 of 7
mira rajput - फोटो : instagram
मीरा राजपूत का एथिनिक वियर बेहद खास होता है। खुद की शादी में पहना लाइट पिंक कलर का लहंगा हो या फिर पेस्टल रंग का ये खूबसूरत लहंगा। जिसमें नीले रंग के बॉर्डर संग एंब्रायडरी की गई है। सबसे खास बात है कि इस खूबसूरत लहंगे के साथ मीरा ने अपनी वेडिंग ज्वैलरी को भी रीपिट किया था। 


 
विज्ञापन

3 of 7
mira rajput - फोटो : instagram
मीरा राजपूत के एथिनिक कलेक्शन स्टाइलिश और ट्रेंडी होते हैं। व्हाइट फ्लोरल फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ते संग डायमंड ईयररिंग्स में मीरा का लुक काफी एलिगेंट नजर आ रहा है। 


 

4 of 7
mira rajput
वहीं बात करें कैजुअल आउटिंग की तो लॉकडाउन के पहले अक्सर ही जिम के बाहर स्पॉट होने वाली मीरा कैजुअल आउटिंग में भी कूल एंड कंफी लुक में नजर आती हैं। जिसे देख पता चलता है कि उनका फैशन सेंस कमाल का है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
mira rajput - फोटो : instagram
मीरा राजपूत स्टाइल वर्सेटाइल होता है। ब्लैक पैंट और व्हाइट दुपट्टे के साथ स्टाइलिश बेल्ट लगाए मीरा राजपूत का ये लुक काफी अलग था। वहीं मीरा के इस लुक को लेकर फैंस ने तारीफें भी की थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
mira rajput - फोटो : social media
वहीं इस फ्लोर लेंथ साइट स्लिट कफ्तान ड्रेस में मीरा हॉट नजर आ रही हैं। डीप वी नेकलाइन और बेलस्लीव ड्रेस में मीरा ने सिंपल पोनी के साथ लुक को पूरा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mira rajput - फोटो : social media
येलो मिनी लेस ड्रेस में मीरा काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ओपन हेयर और मैचिंग स्ट्रैपी हाई हील्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें