फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2025: सावन के पहले सोमवार पर पहनें ऐसी पीली साड़ी कि हर कोई कहेगा, Wow

Sat, 12 Jul 2025 08:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Somwar 2025: सावन के सोमवार पर शिव जी की पूजा के साथ महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर एक खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज में खुद को सजा सकती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी साड़ी लुक सबकी नजरों में छा जाए तो कुछ अभिनेत्रियों के पीली साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सावन में पहनें पीले रंग की साड़ी - फोटो : Instagram
Sawan Somwar 2025: सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो गई है। वहीं सावन माह का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। वैसे तो यह पूरा महीना ही आध्यात्मिक और पावन माना जाता है, लेकिन सावन के सोमवार के दिन शिवभक्त व्रत करते हैं और महादेव की विशेष पूजा अनुष्ठान में शामिल होते हैं। सावन में हरा रंग खुशहाली, हरियाली और उन्नति का प्रतीक है लेकिन सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने जा रही हैं तो पीले रंग के परिधान को अपनाएं। 

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अवसरों के मौके पर पीला रंग धारण करना शुभ माना जाता है। सावन के सोमवार पर भी भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर एक खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज़ में खुद को सजा सकती हैं।अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी साड़ी लुक सबकी नजरों में छा जाए तो कुछ अभिनेत्रियों के पीली साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
नेट की साड़ी

इस मौसम में हल्की लेकिन देखने में खूबसूरत साड़ी को अपना सकती हैं। मानसून में ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी कमाल का लुक देगी। इसमें हवा भी आस-पास होती रहती है, जिस कारण उमस भरी गर्मी में इसे कैरी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इस साड़ी के साथ बालों को अलग स्टाइल में कैरी करें। ऐसी ब्रेडेड हेयर स्टाइल आज-कल काफी कमाल की लगती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी

त्योहार पर रॉयल लुक चाहती हैं तो सावन के पहले सोमवार पर अपनी वार्डरोब से कांजीवरम सिल्क निकाल लें। इस तरह की साड़ी पहनने का यह अच्छा मौका है। अगर आपके पास भी कांजीवरम सिल्क की साड़ी है तो बिना झिझके शिव जी की पूजा के लिए कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार हो जाएं।

4 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी 

अगर सावन के पहले सोमवार पर किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हो रही हों तो इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी का चयन कर सकती हैं। पीले रंग की साड़ी पर खूबसूरती से थ्रेड वर्क किया गया है। ये साड़ी बेहद क्लासी लुक देगी और आप भीड़ में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। मिनिमल मेकअप और मैचिंग ब्लाउज के साथ साड़ी को कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
काजोल की साड़ी 

अगर आप किसी पूजा के लिए साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो इस तरह की पीले रंग और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये देखने में काफी क्लासी लुक देती है। साथ ही सावन में इस तरह की सिंपल और हल्की पीली साड़ी के साथ हरे रंग की चूड़ियां आपके लुक में अधिक निखार लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें