फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Blouse Dessign: नेट की साड़ी के साथ पहन सकती हैं ऐसा ब्लाउज, देखें इसका लेटेस्ट कलेक्शन

Sat, 12 Jul 2025 09:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Blouse Design For Net Saree: अगर आपको नेट की साड़ी पहनना पसंद है, तो उसके साथ ब्लाउज भी खास अंदाज का पहनें। 
विज्ञापन
1 of 5
नेट की साड़ी के साथ पहन सकती हैं ऐसा ब्लाउज - फोटो : instagram
Trendy Blouse Design For Net Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं पूजा पाठ से लेकर शादी विवाह तक में पहनना पसंद करती हैं। आज के समय में तो महिलाएं पार्टियों में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। भले ही साड़ी के पहनने का ट्रेंड बदल जाए लेकिन फिर भी ये महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती है।

आज के समय की बात करें तो आज कल महिलाओं को नेट फैब्रिक की साड़ी पहनना काफी पसंद आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं तक इस फैब्रिक को काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी नेट की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो उसके साथ ब्लाउज खास डिजाइन का ही पहनें। ऐसा करने पर आपका लुक सबसे प्यार दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सीक्विन ब्लाउज - फोटो : instagram
सीक्विन ब्लाउज

कुछ ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो नेट की साड़ी के साथ ऐसा सीक्विन वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। ऐसा ब्लाउज आपकी खूबसूरती के साथ-साथ आपकी सिंपल सी साड़ी में भी चार चांद लगा देगा। स्लीवलेस ब्लाउज बनवा रही हैं तो ब्लाउज की फिटिंग का खास ध्यान रखें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
कोर्सेट ब्लाउज - फोटो : Instagram
कोर्सेट ब्लाउज

बॉस लेडी लुक के लिए आप इस तरह का कोर्सेट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ऐसा कोर्सेट ब्लाउज आपको बड़ी ही आसान से बाजार में मिल जाएगा। कोर्सेट ब्लाउज तभी बनवाएं जब आपकी साड़ी ज्यादा हैवी न हो। कोर्सेट ब्लाउज हल्की साड़ी के साथ ही अच्छा लगेगा। 

4 of 5
फुल स्लीव ब्लाउज - फोटो : Instagram
फुल स्लीव ब्लाउज

इस तरह का फुल स्लीव वाला ब्लाउज भी आप नेट की साड़ी के लिए तैयार करा सकती हैं। इसमें नेकलाइन स्वीट हार्ट नेकलाइन ही तैयार कराएं। ऐसा ब्लाउज आज-कल महिलाएं शादी-विवाह में पहनना काफी पसंद रहती हैं। यहां तक की दुल्हनों को भी इस तरह का ब्लाउज पंसद आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलरफुल ब्लाउज - फोटो : instagram-Saree For Summer
कलरफुल ब्लाउज

अगर आपकी साड़ी एक ही रंग ही है और एकदम प्लेन है तो इस तरह का कलरफुल ब्लाउज अपनी साड़ी के साथ पहनें। ये देखने में भी अच्छा लगेगा और इससे आपकी साड़ी का लुक निखरकर सामने आएगा। इस तरह के ब्लाउज के साथ आपको ज्वैलरी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप अलग से फैब्रिक लेकर तैयार करा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें