फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Look For Sawan: इन 5 अभिनेत्रियों के साड़ी लुक ने इंटरनेट पर मचाया कहर, आप भी टिप्स लेकर हों तैयार

Fri, 18 Jul 2025 01:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Saree Look For Sawan 2025: सावन के महीने में आप खुद भी खूबसूरत सा साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर अगर तैयार होंगी, तो लोग आपको देखते ही तारीफ करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
इन 5 एक्ट्रेस के साड़ी लुक ने इंटरनेट पर मचाया कहर - फोटो : instagram
Trendy Saree Look For Sawan 2025: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे अब भारतीयों के साथ-साथ विदेशी महिलाएं भी पहनना पसंद करती हैं। आज के समय में तो शादी-विवाह से लेकर पार्टियों तक में महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अब जब सावन का महीना चल रहा है तब तो महिलाओं का सजवा-संवरना और भी ज्यादा बनता है।

ऐसे में आप भी चाहे तो आप भी सावन के महीने में खूबसूरत सा साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स से आप टिप्स ले सकती हैं। ये साड़ी लुक्स ऐसे हैं, जो त्योहारों के सीजन में आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएंगे। तो आइए आपको ये साड़ी लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर

त्योहारों के सीजन में इस तरह की घरचोला साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। इस साड़ी की अपनी सबसे अलग पहचान होती है। इसे आप सोनम कपूर की तरह सीधे पल्लु में बांधकर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर उसमें गजरा लगाएं। इसके साथ ज्वेलरी को हल्का रखें, क्योंकि ये साड़ी अपने में ही काफी खूबसूरत दिखती है। 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

इस तरह की बनारसी साड़ी आप सावन के महीने में कैरी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित का ये लुक आपको भी खूबसूरत दिखने में काफी मदद करेगा। इस तरह की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ बालों में स्लीक स्टाइल से गजरा लगाएं और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। इसके साथ हाथों में चाहें तो हरे रंग की चूड़ियां पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

सावन का महीना है, और हरे रंग की साड़ी न पहनी जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में आप जान्हवी कपूर से टिप्स लेकर ऐसी बांधनी प्रिंट की साड़ी कैरी कर सकती हैं। हरे रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और लुक को चोकर के साथ कंप्लीट करें। इसके साथ बालों में ढीली-ढीली चोटी बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

5 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश

लाल रंग सुहाग की निशानी है। ऐसे में आप सावन के महीने में ऐसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। कीर्ति सुरेश के इस लुक से टिप्स लेकर आप जब तैयार होंगी, तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। इसके साथ अपने बालों को हाफ टाई करें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। इसके साथ चाहें तो हरे रंग की चूड़ियां पहनें। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

साड़ी में अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह की नेट फैब्रिक की साड़ी कैरी करें। नेट की ऐसी साड़ी देखने में काफी अच्छी लगती है, जिसके साथ आप कियारा की तरह स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती है। इसके साथ अपने बालों में स्लीक स्टाइल में जूड़ा बनाएं और फिर अपना खूबसूरत लुक शीशे में निहारें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें