Sawan 2024: हिंदू धर्म में सावन के महीने का काफी महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने में अगर सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि लोग इस पूरे महीने सच्चे मन से भगवान को प्रसन्न करने में लग जाते हैं।
इस महीने के लिए हिंदू धर्म में कई रीति रिवाज और परंपराएं भी हैं, जिनका पालन आज भी किया जाता है। इनमें एक परंपरा यह भी है कि सावन के महीने में विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, हरे रंग की चूड़ियां और हरी साड़ी पहनती हैं। इसके अलावा शादी के बाद आने वाले पहले सावन में विवाहित महिलाएं मायके भी जाती हैं।
अगर आप भी इस बार शादी के बाद पहली बार सावन में मायके जा रही हैं तो खास तरीके से तैयार होकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपने मायके में किस तरीके के आउटफिट पहन कर कैसे तैयार हों।
विज्ञापन
2 of 7
शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
साड़ी
ये मौका सावन का है, ऐसे में एक सुंदर हरे रंग की साड़ी इस मौके के लिए परफेक्ट रहेगी। आप चाहें तो सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट की साड़ी पहन सकती हैं, जो आपको आरामदायक भी महसूस कराएगी और आपको पारंपरिक लुक भी देगी।
विज्ञापन
3 of 7
शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो अनारकली या कोई और पारंपरिक सूट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ आराम भी प्रदान करेगा। सूट काफी आरामदायक होता है।
4 of 7
शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
ज्वेलरी
मायके जा रही हैं तो ध्यान रखें कि ज्वेलरी जरूर पहनकर जाएं। अगर हैवी गहने नहीं पसंद तो ऐसीहल्की ज्वेलरी पहनें जो आपके आउटफिट को और भी सुंदर बना दे। सोने की चूड़ियां, झुमके और एक हल्का नेकलेस आपके लुक को पूरा करने के लिए काफी रहेगा। इसके साथ हरे रंग की चूड़ियां पहनना कतई न भूलें।
विज्ञापन
5 of 7
शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : iStock
हेयरस्टाइल
बारिश का मौसम है, ऐसे में उमस भी काफी बढ़ गई है। इसलिए अपने बालों को एक खूबसूरत हेयरस्टाइल में बांधें, जैसे कि बन या ब्रेडेड हेयरस्टाइल, जो आपको अधिक आकर्षक दिखाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : iStock
फुटवियर
मायके में अपने कंफर्ट के हिसाब से ही पारंपरिक जूतियां या सैंडल पहनें जो आपके आउटफिट के साथ मेल खाती हों और आपको आरामदायक भी महसूस कराएं।