फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: राजस्थानी डिजाइन की इन साड़ियों में मिलेगा ट्रेडिशनल लुक, दिखेंगी खूबसूरत

Tue, 19 Jul 2022 12:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थानी डिजाइन साड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
साड़ी ऐसा परिधान है जो हर मौके पर पहना जा सकता है। लेकिन आजकल मॉडर्न महिलाएं केवल किसी खास मौके पर ही साड़ी पहनना पसंद करती है। विशेषतौर पर पूजा-पाठ या फिर त्योहारों पर। वैसे साड़ी परंपरागत परिधान है। देश के हर हिस्से में अलग तरह की साड़ियों की डिजाइन होती है। जो इसे खास बनाती है। राजस्थानी डिजाइन की साड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। बांधनी से लेकर लहरिया प्रिंट की राजस्थानी साड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं। तो अगर आप इस सावन ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं। तो राजस्थानी प्रिंट की इन साड़ियों को जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 5
बांधनी प्रिंट साड़ी - फोटो : instagram
बांधनी प्रिंट साड़ी
अगर आप ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार होना चाहती हैं। तो बांधनी प्रिंट की साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। आलिया भट्ट के जैसी ऑरेंज और लाल रंग की साड़ी को आप पहनकर बिल्कुल पारंपरिक लगेंगी। साड़ी को मैचिंग के ब्लाउज के साथ मैच करें। वहीं बालों में जूड़ा और कानों में बड़े झुमके बेहद खूबसूरत लगेंगे। और बिल्कुल परफेक्ट दिखेंगी आप।
विज्ञापन

3 of 5
saree - फोटो : instagram
लहरिया साड़ी
लहरिया प्रिंट की साड़ी भी राजस्थानी डिजाइन ही होती है। इस तरह की साड़ी भी आप आसानी से कैरी कर सकती है। अगर आप शिफॉन फैब्रिक में लहरिया प्रिंट लेती हैं। तो ये देखने में जितनी खूबसूरत लगेगी। उतना ही प्यारा इसका लुक आएगा। क्योंकि लहरिया प्रिंट काफी हैवी दिखते हैं। इसलिए लाइटवेट फैब्रिक पर ये ज्यादा जंचते हैं। 

4 of 5
saree - फोटो : instagram
गोटा पट्टी
गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ियां भी राजस्थान की ही डिजाइन होती है। इस तरह की साडियों में चमकीले गोल्डन और सिल्वर कलर के गोटे लगे होते हैं। गोटे की डिजाइन से ही इस तरह की साड़ियों को अलग-अलग मौके के हिसाब से पहना जा सकता है। डिजाइनर गोटा वर्क को अलग तरीके से इस्तेमाल कर खूबसूरत लुक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरचोला साड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
घरचोला साड़ी
घरचोला साड़ियां राजस्थान के साथ ही गुजरात में भी काफी लोकप्रिय हैं। और वहां के ट्रेडिशनल परिधान में शामिल हैं। इस साड़ी पर ब्लॉक डिजाइन में सुनहरे जरी के धागों से काम किया गया होता है। जो दिखने में ब्लॉक प्रिंट जैसा दिखता है। वहीं चटकीले रंगों की वजह ये साड़ी नई नवेली दुल्हनों के लिए होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें