फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजरक प्रिंट की साड़ी पहनकर आलिया भट्ट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, जानें क्यों बाकियों से अलग है इसका काम

Mon, 22 Jan 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय अवॉर्ड में आलिया भट्ट बेहद ही खूबसूरत सी अजरक प्रिंट की साड़ी पहनकर पहुंची थी। 
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से वो लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में लोगों को उनका मासुमियत भरा चेहरा काफी पसंद आया था।

इसके बाद 'हाईवे', 'टू स्टेट्स', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी', 'कलंक', 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी तमाम हिट फिल्में दी, जिसे ना सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि बॉक्स ऑफिस में भी इन फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया। उनकी एक्टिंग की वजह से आए दिन उन्हें सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में हाल ही वो सऊदी अरब में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इस इवेंट में वो जो लुक कैरी करके पहुंची थी, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दरअसल, उन्होंने इवेंट में जो साड़ी पहनी थीं, वो बेहद ही खास थी, हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। आइए आपको भी आलिया के इस लुक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
एक्ट्रेस को मिला ये अवॉर्ड

सऊदी अरब में आयोजित हुए इस इवेंट में आलिया भट्ट को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पाने वालीं वो पहली भारतीय अभिनेत्री है। उनकी खुशी उसी समय दिख रही थी, जब वो स्टेज पर थीं।
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
ऐसा था लुक

इस इवेंट में उनका लुक बेहद खास लग रहा था। इवेंट में वो लाल, नीले और काले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। ये साड़ी अजरक प्रिंट की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ट्यूब ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ भी अजरक प्रिंट का ही कैप उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था।

4 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
लाइट मेकअप से पूरा किया था लुक

बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। वहीं उन्होंने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा था।
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
क्या होता है अजरक प्रिंट 

अब बात करते हैं अजरक प्रिंट की तो ये प्रिंट बाड़मेर की खासियत है। इस प्रिंट में जितने भी रंग इस्तेमाल किए जाते हैं, वो सभी नेचुरल होते हैं। इन रंगों को तैयार करने में काफी समय लगता है। रंगों को बनाने की प्रक्रिया में करीब 20 से 30 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
अगर काले रंग की बात करें तो इसे तैयार करने के लिए लोहे के चूरे के साथ-साथ गुड़ और बेसन इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही लाल रंग के लिए इमली के बीज और फिटकरी इस्तेमाल की जाती है। वहीं पीले रंग के लिए लोग चूना इस्तेमाल करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें