फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: राम नामी दुपट्टा ओढ़े दिखाई दिए अमिताभ और अभिषेक बच्चन, इन लोगों ने भी दिखाया अपना पारंपरिक अवतार

Mon, 22 Jan 2024 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज 22 जनवरी को श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक भव्य समारोह में होगी, जिसमें शरीक होने के लिए कई लोग वहां पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ram Mandir 2024 - फोटो : instagram
आज 22 जनवरी के एतिहासिक दिन श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से दिग्गज पहुंच रहे हैं। आज सुबह ही अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही उनके साथ अभिषेक बच्चन को भी देखा गया।

इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी जैसे सितारे भी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं। सभी सितारे एथनिक लुक्स में काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। फिल्मी सितारों के साथ-साथ खेल जगत के भी कई सितारे रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन

सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की। वो दोनों ही मंदिर परिसर में पारंपरिक लुक में नजर आए। इन दोनों के लुक में सबसे खास दोनों का दुपट्टा था। दरअसल, उन्होंने अपने पारंपरिक लुक के साथ राम नामी दुपट्टा कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। व्हाइट रंग की साड़ी के साथ उन्होंने बेहद ही खूबसूरत लाल ब्लाउज पहना है। इसके साथ ही लाल शॉल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 

4 of 5
अयोध्या में बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
सितारों की एक साथ तस्वीर आई सामने 

जितने भी सितारें वहां पहुंचे हैं, उनकी एक साथ तस्वीर भी सामने आई है। हर कोई एथनिक अवतार में बेहद खूबसूरत लग रहा है। सभी अभिनेत्रियां साड़ी पहनें अयोध्या पहुंची हैं, और वहीं अभिनेताओं ने पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिताली, साइना और सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर, मिताली राज और साइना नेहवाल

इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन तेंदुलकर एथनिक पहनकर पहुंचे हैं। इसके साथ ही मिताली राज और साइना नेहवाल भी राम नामी दुपट्टा ओढ़े नजर आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें