सोशल मीडिया पर एक अनोखा हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जो है #SareeTwitter #SareeSwag। इस चैलेंज में महिलाएं अपनी एक से बढ़कर एक साड़ी में तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। सोमवार को अचानक जब #SareeTwitter ट्रेंड करने लगा तो सभी हैरान रह गए थे, लेकिन मंगलवार यानी आज तो पूरे ट्विटर पर साड़ी में महिलाओं की तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। यही नहीं महिला नेता से लेकर एक्ट्रेस भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।