फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Look Of 90's Actress: 90 के दशक की वो अभिनेत्रियां, जो आज भी अपने स्टाइल से ढा रही हैं कहर

Fri, 16 May 2025 05:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Look Of 90's Actress: 90 के दशक का वो दौर था, जब इन अभिनेत्रियों ने करोड़ों दिलों पर राज किया था। अब दो दशक बीत जाने के बाद भी इनका चार्म बना हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 7
90 के दशक की वो अभिनेत्रियां, जो आज भी अपने स्टाइल से ढा रही हैं कहर - फोटो : instagram
Look Of 90's Actress: 90 के दशक में कई अभिनेत्रियां ऐसी थीं, जिन्होंने अपने परिवार से लड़कर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्हें भले ही अपने करियर की शुरुआत करने में कठनाईयों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने किरदारों को ऐसे निभाया कि आज भी लोग उनकी फिल्में रिपीट पर देखते हैं।

उस समय की कई अभिनेत्रियां ऐसी थी, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ फैशन की दुनिया में अलग ही पहचान बनाई थी। यही वजह है कि आज के समय में भी वो अभिनेत्रियां अपने फैशन और स्टाइल से आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। यहां हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा

आज के समय में अगर 90 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों का जिक्र करें तो उसमें मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर होगा। उनका अंदाज आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से लोगों की सांसे थम जाती हैं, क्योंकि उनका अंदाज ही इतना ग्लैमरस और कमाल का होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
माधुरी दीक्षित नेने - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित नेने

धक-धक गर्ल के रूप में पहचानी जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज के समय में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में वो अपनी मुस्कान और ग्रेस से सबका दिल जीत लेती हैं। इंडियन वियर हो या वेस्टर्न, माधुरी का स्टाइल क्लासिक और एलिगेंट होता है। ज्यादातर मौकों पर वो साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। 

 

4 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram
 करिश्मा कपूर

90 के दशक में करिश्मा कपूर ने अपने फैशन से अलग पहचान बनाई थी। उनका लुक काफी स्टाइलिश और बाकियों से काफी अलग होता था। वहीं बात करें आज के समय की तो आज कई दशकों के बाद भी करिश्मा कपूर वेस्टर्न और इंडियन वियर दोनों में बेहद स्टाइलिश और शालीन अंदाज में दिखाई देती हैं। वो अक्सर इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

90 के दशक में शिल्पा शेट्टी ने वेस्टर्न आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा था। लेकिन आज के समय में वो अपने फैशन के साथ-साथ फिटनेस की क्वीन भी कही जाती हैं। शिल्पा का स्टाइल आज भी युवाओं को टक्कर देता है। साड़ी ड्रेपिंग से लेकर फ्यूजन आउटफिट्स तक, हर लुक में वह कमाल लगती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
रवीना टंडन - फोटो : instagram
 रवीना टंडन

टिप-टिप बरसा पानी में अपना ग्लैमरस दिखाने वाली रवीना टंडन आज भी जब कहीं जाती हैं तो लोगों की धड़कने थम जाती हैं। वो आज के समय में भी अपने बोल्ड और रॉयल लुक्स से लाइमलाइट बटोरती हैं। उनके एथनिक आउटफिट्स और रेड कारपेट लुक्स बेहद इंप्रेसिव होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजोल - फोटो : instagram
काजोल

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली काजोल आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर अंदाज लोगों को काफी भाता है। वो एथनिक आउटफिट में ज्यादातर दिखाई देती हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो एक नजर उनके लुक्स पर डाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें