फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hairstyle For Summer: गर्मी में अटैंड करनी है पार्टी तो बालों को ऐसे करें स्टाइल

Fri, 16 May 2025 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hairstyle For Summer: गर्मियों में यदि आपको किसी पार्टी और शादी में जाना है तो अपने लंबे और छोटे बालों को अलग तरीके से स्टाइल करें।यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में अटैंड करनी है पार्टी तो बालों को ऐसे करें स्टाइल - फोटो : Adobe stock
Hairstyle For Summer: सर्दी के मौसम में तो शादी-पार्टी अटैंड करना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि तब तैयार होते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। लेकिन जब गर्मी के मौसम में किसी शादी-पार्टी के लिए तैयार होना पड़े, तब काफी गुस्सा आता है।

खासतौर पर महिलाओं को तो ये समझ नहीं आता कि वो बालों को कैसे स्टाइल करें। क्योंकि बालों को खुला रखने से सबसे ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में हम आपको गर्मी के मौसम के लिए कुछ खास और सिंपल हेयर स्टाइलों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस मौसम में भी स्टाइल बरकरार रखें। 
विज्ञापन

2 of 6
लो बन - फोटो : instagram

लो बन

गर्मी के मौसम में लो बन काफी क्यूट लुक देने का काम करता है। लो बन लंबे और छोटे दोनों तरह के बालों में अच्छा लगता है। लंबे बालों में बन बनाना तो काफी आसान है, लेकिन यदि आपकी बाल छोटे हैं तो बन बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इसे जूड़ा पिन की मदद से सेट करें। चाहें तो आप इसमें गजरा लगा सकते हैं, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
मेसी बन - फोटो : instagram
मेसी बन

आज-कल महिलाओं को मेसी बन बनाना काफी पसंद आ रहा है। इस तरह की हेयर स्टाइल में बालों को पहले हल्का कर्ल किया जाता है और फिर उससे बन बनाया जाता है। ऐसा करने से बाल और भी ज्यादा घने लगते हैं। कर्ल करने के बाद यदि बालों में मेसी बन बनाया जाए तो छोटे बालों में भी परेशानी नहीं होती और बाल काफी घने लगते हैं। 

 

4 of 6
ब्रेडेड हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
ब्रेडेड हेयर स्टाइल

जिन लोगों के फेस पर जूड़ा अच्छा नहीं लगता वो ब्रेडेड हेयर स्टाइल बना सकते हैं। इसके लिए बालों से ब्रेड्स बना लें। इसी पीछे की साइड करके अटैच कर लें, ताकि ये आपको गर्मी से बचाए और स्टाइल भी दे। ऐसी हेयर स्टाइल वेस्टर्न पर भी खूब जचती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल - फोटो : instagram
हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल

जिन महिलाओं को खुले बाल रखना पसंद है, लेकिन गर्मी के मौसम में खुले बाल रखना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने आधे बालों को पीछे की साइड करके पिन करना है, तो वहीं बाकी बालों को खुला रखना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्लीक पोनीटेल - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
स्लीक पोनीटेल 

आज-कल अभिनेत्रियां भी स्लीक हेयर स्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो स्लीक स्टाइल की पोनीटेल बनाकर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं। स्लीक पोनीटेल हर तरह के आउटफिट के साथ कमाल की लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें