Outfit Idea For Reception: शादियों का सीजन चल रहा है, जिसकी धूम आपको बाजारों से लेकर घरों तक में दिखाई दे रही होगी। जब भी घर में किसी की शादी पक्की होती है, तो हर कोई हर रस्म के लिए खरीदारी करने में जुट जाता है। आज के समय में हर रस्म में अलग थीम होती है, जिसके हिसाब से ही कपड़े खरीदे जाते हैं। हल्दी, मेहंदी के साथ-साथ शादी के बाद रिसेप्शन का भी अब काफी महत्व है।
शादी की सभी रस्मों में हर कोई एथनिक आउटफिट ही पहनता है, लेकिन जब बारी आती है रिसेप्शन की तो उसमें महिलाएं अपने लुक में वेस्टर्न टच देना चाहती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा।