साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे कभी भी और कहीं भी पहना जा सकता है। लड़कियों से लेकर हर उम्र की महिला काफी मन से साड़ी पहनती हैं। साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। ऐसे में महिलाएं शादी-विवाह के साथ-साथ दफ्तरों में भी साड़ी पहनकर जाती हैं। साड़ी महिलाओं को इसलिए भी पसंद आती है, क्योंकि उसे पहनने के लिए किसी को अपना साइज नहीं देखना पड़ता।
आप चाहे पतली हों, या फिर आपका वजन ज्यादा हो, साड़ी हर किसी के ऊपर काफी जचती है लेकिन कई बार हम साड़ी पहनते वक्त कुछ गलती कर देते हैं। इन गलतियों की वजह से पूरा साड़ी लुक बिगड़ जाता है। ये गलतियां इतनी मामूली होती हैं, कि बहुत सी महिलाओं को तो ये समझ ही नहीं आतीं।
खासतौर पर महिलाओं को इस बात का संशय काफी रहता है कि कहीं वो साड़ी में मोटी तो नहीं लग रहीं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको साड़ी पहनते वक्त जरूर रखना चाहिए।