फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2024: बैसाखी के दिन पहनें इस तरह के सूट, देखकर हर कोई करेगा

Sat, 13 Apr 2024 12:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस साल बैसाखी के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो कुछ खास तरह के सूट पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
बैसाखी का त्योहार पंजाब में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी लोग काफी-काफी दिन पहले से शुरू कर देते हैं। वैसे तो हर साल ये पर्व 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है लेकिन अगर बात करें इस साल की तो इस साल ये त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग पारंपरिक तरीके से तैयार होते हैं। जहां एक तरफ पुरुष पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, तो वहीं महिलाएं विभिन्न प्रकार के सूट कैरी करती हैं।

हर लड़की ये चाहती है कि बैसाखी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से ही अपने लिए सूट का चयन करती हैं। अगर आप भी इस बैसाखी में अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाएंगे, जो आजकल चलन में हैं। अगर आप इस तरह से सूट त्योहार के दिन पहनेंगी, तो आपके लुक को देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
पटियाला सूट

इस तरह के सूट को पहनकर आप पारंपरिक लुक कैरी कर सकती हैं। पंजाब में ज्यादातर कार्यक्रमों में महिलाएं पटियाला सूट पहनना ही पसंद करती हैं। इसके साथ आप पैरों में मोजरी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा बालों में परांदा और हाथों में चूड़ी आपके इस लुक को पूरा करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

आजकल महिलाओं को इस तरह का प्लाजो सूट काफी पसंद आता है। ये काफी आरामदायक होता है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। आप बैसाखी के दिन ऐसा ही सूट कैरी कर सकती हैं। 

4 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

अगर आपको शरारा सूट पसंद है, तो आप इस तरह का सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो अपने बालों में परांदा लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
चूड़ीदार पायजामी के साथ कुर्ता

जिन लड़कियों की नई शादी हुई है, वो इस तरह की चूड़ीदार पायजामी के साथ हैवी वर्क वाला कुर्ता कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
अनारकली सूट

अनारकली सूट पहनने में काफी आरामदायक होता है। इसके चलते आप बैसाखी के दिन इस तरह का अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। अगर इसकी लंबाई कम है, तो इसके साथ चूड़ीदार पायजामी पहनकर अपना लुक पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram
अंगरखा सूट

इस तरह का अंगरखा सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। इसके साथ अगर आप चाहें तो अपने बालों को खुला ही रखें। अगर ये फुल स्लीव का है, तब तो कोई बात नहीं, वरना हाथों में चूड़ियां जरूर पहनें। इसके साथ आप कोल्हापूरी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें