फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Draping Tips: साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएंगी परेशान

Tue, 23 Jul 2024 01:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप साड़ी में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो साड़ी पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Saree Draping Tips: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं किसी भी पार्टी से लेकर शादी विवाह तक में बिना सोचे कैरी कर लेती हैं। साड़ी से हर महिला की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं। साड़ी को सही ढंग से पहना जाए तो लुक काफी सादगी भरा लगता है, वहीं अगर इसे पहनते वक्त कुछ मामूली गलतियां कर दी जाएं तो आपका लुक खराब भी हो सकता है। इसी के चलते आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि साड़ी पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप साड़ी में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो साड़ी पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने साड़ी लुक को साधारण से अतिरिक्त खूबसूरत बना सकती हैं। ये बातें उन लड़कियों को ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं जिनकी शादी होने वाली है। ताकि ससुराल में जाकर अपने परफेक्ट साड़ी लुक से वो लोगों का दिल जीत सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सही हो पेटीकोट

अक्सर महिलाएं साड़ी पहनते वक्त सही पेटीकोट न पहनने की गलती कर देती हैं। हर साड़ी के हिसाब से अलग टाइप का पेटीकोट आपको बाजार में मिल जाएगा। आप कॉटन वाला पेटीकोट हर तरह की साड़ी के साथ नहीं पहन सकतीं। ये आपके लुक को खराब कर सकता है। इसके साथ ही पेटीकोट के साइज का भी ध्यान रखें। ये अगर आपके साइज का नहीं होगा, तो भी इसकी वजह से आपका साड़ी लुक खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सही जगह से बांधें

साड़ी न तो कमर के ज्यादा ऊपर बंधी होनी चाहिए और न ही ज्यादा नीचे। अक्सर ग्लैमरस दिखने के लिए महिलाएं कमर के काफी नीचे से साड़ी बांध लेती हैं, जो देखने में भी काफी अजीब लगती है। ऐसे में ध्यान रखें कि अगर आपका पेट हल्का निकला है तो साड़ी को नाभि से ऊपर बांधे, अन्यथा आप इसे नाभि के थोड़ा नीचे बांध सकती हैं। 

4 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सलीके से बनाएं प्लीट्स

अपनी साड़ी की प्लीट्स को हमेशा सलीके के बांधें। अगर से गलत तरह से गुंथी होंगी तो इससे आपका लुक खराब दिख सकता है। गुंथी हुईं प्लीट्स की वजह से आपका पेट भी काफी मोटा दिखेगा। इसके साथ ही ध्यान रखें कि साड़ी की प्लीट्स बराबर होनी चाहिए, ये भी साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने में काफी काम आती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सेफ्टी पिन है जरूरी

जो महिलाएं अक्सर साड़ी पहनती हैं, कई बार वो कॉन्फिडेंस में आकर साड़ी में सेफ्टी पिन नहीं लगातीं। आप ये रिस्क कभी न लें। साड़ी बांधने के बाद उस पर सेफ्टी पिन अवश्य लगाएं। ये साड़ी खुलने के डर को भी कम कर देगी। पिन लगने से साड़ी का लुक भी अच्छा आता है। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
फुटवियर पहनकर पहनें साड़ी

अगर आप बिना फुटवियर पहनकर साड़ी पहनेंगी तो इससे आपकी साड़ी ऊंची हो जाएगी। ऐसे में जो फुटवियर आपको साड़ी के साथ कैरी करनी है, पहले उसे पहनें और उसके बाद ही साड़ी बांधें। फुटवियर की वजह से आपकी साड़ी सही जगह से बंधेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साड़ी पहनते वक्त हमेशा रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
पहले बनाएं पल्लु

साड़ी पहनते वक्त सबसे पहले पल्लु बनाएं। अगर आप पल्लु पहले बना लेंगी तो बची हुई एक्स्ट्रा साड़ी को प्लीट्स में बांध सकती हैं। अगर पहले प्लीट्स बनाएंगी तो पल्लु छोटा या बड़ा भी हो सकता है। पहले पल्लु बनाने से साड़ी टाइट भी रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें