फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar Latest Look: सारा तेंदुलकर का ये लुक दफ्तर जाने वाली लड़कियों के लिए है सबसे बेस्ट

Wed, 07 Jan 2026 02:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sara Tendulkar Latest Look: हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो वर्किंग महिलाओं के लिए सबसे परफेक्ट है। ऐसे में हम आपको उनके लुक की हर डिटेल के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Sara Tendulkar - फोटो : instagram
Sara Tendulkar Latest Look: कुछ दिन पहले सारा तेंदुलकर ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो वर्किंग महिलाओं के लिए परफेक्ट स्टाइल आइडिया साबित हो सकती हैं। सारा का ये लुक बेहद फॉर्मल और स्मार्ट है, जिसे ऑफिस में आसानी से कैरी किया जा सकता है। उनके आउटफिट, एक्सेसरीज और मेकअप का सही कॉम्बिनेशन किसी भी वर्किंग महिला के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है।

खास बात तो ये है कि ये लुक न सिर्फ प्रोफेशनल दिखता है बल्कि कम्फर्टेबल भी है, जिससे पूरे दिन ऑफिस में सहज महसूस किया जा सकता है। यदि आप अपने ऑफिस वियर को अपग्रेड करना चाहती हैं या नए फैशन ट्रेंड्स के अनुसार खुद को तैयार करना चाहती हैं, तो सारा तेंदुलकर के इस लुक से आप कई स्टाइलिंग टिप्स सीख सकती हैं। इस लेख में हम उनके लुक की हर डिटेल आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
परफेक्ट लुक के लिए चाहिए होंगे ये कपड़े - फोटो : instagram
परफेक्ट लुक के लिए चाहिए होंगे ये कपड़े

सारा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए डेनिम जींस को काफी अलग अंदाज में स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट रंग की टीशर्ट पहनी है और उसके साथ एक बेज रंग का ब्लेजर कैरी किया है। ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टीशर्ट और ब्लेजर का लुक देखने में कमाल का लग रहा है। अगर आपको ऐसा लुक कैरी करना है तो अपनी जींस को थोड़ा लूज फिटेड ही रखें, क्योंकि ब्लेजर एकदम सही फिटिंग का है।
विज्ञापन

3 of 6
जूते रखें खास - फोटो : instagram
जूते रखें खास

अपने इस लुक के साथ कभी भी हील्स नहीं पहनें। इसके साथ अगर आप स्नीकर्स पहनेंगी तो ही आपका लुक अच्छा दिखेगा। कूल दिखने के लिए इस तरह का स्नीकर्स अगर आप कैरी करेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा कमाल का लगेगा। 

4 of 6
ज्वेलरी को रखें मिनिमल - फोटो : instagram
ज्वेलरी को रखें मिनिमल

ये बात आपको समझने की जरूरत है कि आज के समय में अब हैवी ज्वेलरी का ट्रेंड नहीं है। अब लड़कियां और महिलाएं मिनिमल ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती हैं। इसी के चलते सारा ने भी अपने इस लुक के साथ बेहद ही मिनिमल ज्वेलरी कैरी की है। इसके अंतर्गत आपको भी एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में ब्रेसलेट या कड़ा पहनना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
बालों को रखें खुला - फोटो : instagram
बालों को रखें खुला

अगर आप अपने बालों को इस तरह से स्ट्रेट करके खुला रखेंगी तो ये देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेंगे। आज कल तो लड़कियां बालों में स्मूदनिंग और स्ट्रेटनिंग करा के रखती हैं, जिस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा प्यारा दिखता है। तो अगर आपके बाल भी ऐसे ही हैं तो उन्हें खुला ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्लॉसी मेकअप से आएगा निखार - फोटो : instagram
ग्लॉसी मेकअप से आएगा निखार

सबसे आखिर में ये जान लेते हैं कि आपका मेकअप कैसा होना चाहिए। तो अगर आप अपने दफ्तर में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने मेकअप को हल्का ग्लॉसी ही रखें। ग्लॉसी मेकअप का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इसे डार्क कर लें। न्यूड शेड का मेकअप ही आपको खूबसूरत बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें