फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pongal 2026 Fashion Tips: पोंगल के मौके पर खास होना चाहिए आपका लुक, ऐसे हों तैयार

Wed, 07 Jan 2026 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Get the Perfect South Indian Traditional Look: अगर आप पोंगल के पर्व में सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं तो कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर तैयार हों। वरना आपका लुक पूरी तरह से बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
पोंगल के मौके पर खास होना चाहिए आपका लुक, ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
How to Get the Perfect South Indian Traditional Look:  पोंगल दक्षिण भारत का सबसे खास और रंगों से भरा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग बेहद बेसब्री से करते हैं। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर खूब सजती और संवरती हैं। दक्षिण भारत का पहनावा अपने आप में ही काफी रॉयल होता है। ऐसे में कई बार गलत रंग का चुनाव, ओवर मेकअप या फिर हेयरस्टाइल की छोटी सी गलती आपकी सुंदरता को कम कर देती है।

पोंगल पर सबसे प्यारी और आकर्षक दिखने के लिए जरूरी है कि आप अपने लुक को सही प्लानिंग के साथ तैयार करें। ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और फुटवियर तक हर चीज में संतुलन होना बेहद जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि पोंगल के दिन हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाए, तो कुछ खास बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 7
आउटफिट का सही चुनाव करें - फोटो : instagram
 आउटफिट का सही चुनाव करें 

पोंगल एक पारंपरिक पर्व है, इसलिए इस दिन सिंपल लेकिन एलिगेंट कपड़े पहनना सबसे बेहतर माना जाता है। सिल्क साड़ी, कांजीवरम साड़ी या कॉटन सिल्क साड़ी इस मौके के लिए परफेक्ट रहती हैं। अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो ट्रेडिशनल सूट, अनारकली या साउथ इंडियन स्टाइल लहंगा भी अच्छा विकल्प हो सकता है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें - फोटो : instagram
कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें

पोंगल खुशी और समृद्धि का पर्व है, इसलिए ब्राइट और नेचुरल रंगों का चुनाव करें। पीला, हरा, नारंगी, लाल और गोल्डन रंग इस त्योहार की थीम से मेल खाते हैं। बहुत ज्यादा डार्क या डल कलर्स आपके लुक को फीका बना सकते हैं।

 

4 of 7
ओवर मेकअप से बचें - फोटो : Adobe stock
ओवर मेकअप से बचें

पोंगल पर नेचुरल मेकअप सबसे अच्छा लगता है। हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम, काजल, आईलाइनर और हल्का ब्लश काफी होता है। होंठों के लिए न्यूड, पिंक या रेड शेड चुनें। ज्यादा हाईलाइटर या डार्क आई मेकअप से बचें।

 
विज्ञापन

5 of 7
ज्वेलरी रखें मिनिमल - फोटो : Adobe stock
ज्वेलरी रखें मिनिमल

इस त्योहार पर सादगी में ही सुंदरता छुपी होती है। मंदिर ज्वेलरी, छोटे गोल्ड इयररिंग्स, नोज पिन या एक सिंपल हार आपके लुक को ग्रेसफुल बना देगा। बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनने से लुक ओवर हो सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
हेयरस्टाइल रखें सिंपल - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल रखें सिंपल

जूड़ा, साइड ब्रेड या मिडल पार्ट ब्रेड पोंगल के लिए सबसे पसंदीदा हेयरस्टाइल हैं। गजरा या ताजे फूल लगाने से आपका ट्रेडिशनल लुक और भी निखर जाएगा। बालों को बहुत ज्यादा स्टाइल या कर्ल करने से बचें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुटवियर भी हो आरामदायक
फुटवियर भी हो आरामदायक

पोंगल के दिन पूजा और घर के काम ज्यादा होते हैं, इसलिए हील्स पहनने से बचें। ट्रेडिशनल फ्लैट सैंडल, कोल्हापुरी या जूती आरामदायक भी होती हैं और लुक को भी कंप्लीट करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें