फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान ने लैक्मे फैशन शो में दिखाया जलवा लेकिन रैंप वॉक को लेकर हो गईं ट्रोल

Sun, 16 Feb 2020 03:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान अपनी फिल्म लव आजकल के लिए दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया के बीच रैंप पर वॉक करते नजर आईं। अबु जॉनी और संदीप खोसला के डिजाइन किए लहंगे में दुल्हन अवतार में सारा अली रैंप पर कैटवॉक करते नजर आईं। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। बता दें कि सारा अली अपनी पहली फिल्म केदारनाथ के बाद से ही हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
गुलाबी रंग के लहंगे और चोली में तैयार सारा दुल्हन के रूप में तैयार थीं। जिसमें लहंगे के ब्लाउज पर मोतियों का भारी काम किया गया था। साथ में हैवी वर्क की गोल्डन किनारी वाली चुनरी थी जो कि काले रंग की थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सिर पर दुपट्टा ओढ़े सारा अली खान ने इस हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी। 


 

4 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान ने रैंप पर ही अबु जानी और संदीप खोसला के दूसरे डिजाइन में भी रैंप पर वॉक किया है। जिसमें बहुत ही हैवी वर्क वाले लहंगे और पफी स्लीव वाले ब्लाउज में सारा ने जलवे बिखेरे। 

 
 
विज्ञापन

5 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
मरून रंग के हैवी वर्क वाले लहंके के साथ सिंपल सा ब्लाउज था। जिसकी स्लीव बहुत ही ज्यादा पफी थी। साथ में नेकपीस पहन रखा था। जिसकी डिजाइन बिल्कुल अलग और यूनिक  थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
सार अली खान - फोटो : Social Media
हांलाकि इस मरून और गोल्डन रंग के लहंगे को पहन कर रैंपवॉक करतीं सारा अली खान को देखकर बहुत से लोगों के उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वॉक को देखकर कहा टैरिबल वॉक यानी की भयानक वॉक। जबकि दूसरे यूजर ने सारा के रैंप वॉक को उनकी फिल्म लव आजकल से जोड़कर कहा कि इतनी एक्टिंग फिल्म में कर ली होती। वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि ये चल कैसे रही है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान - फोटो : Social Media
हांलाकि सारा अली खान के इस लुक की तुलना फिल्म फैशन के कंगना रानौत के लुक से की जा रही है। जिसमें कंगना ने बॉडी हगिंग मरून और गोल्डन गाउन पहना था और साथ में फरी स्टोल ले रखा था। साथ ही इस फिल्म में किए गए रैंपवॉक को भी सारा ने कॉपी करने की कोशिश की है।
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें