फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: झीनी सी साड़ी पहन सारा अली खान ने दिखाया ग्लैमर

Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान फैशन सेंस के मामले में काफी आगे हैं। बात जब एथिनिक वियर की आती हैं तो अपने बिल्कुल अलग आउटफिट ही चुनती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा लेटेस्ट तस्वीरों में सारा अली खान झीनी सी साड़ी पहने पोज दे रही हैं। जिसमे उनका स्टनिंग लुक और स्टाइल सेंस इंप्रेस कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
दरअसल, सारा अली खान ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिफ्यूज कलेक्शन से अपने लिए झीनी सी साड़ी को चुना है। जिसका मल्टीकलर इसे खास बना रहा है। पर्पल और लाल रंग के शेड के साथ इस शियर फैब्रिक की साड़ी पर मल्टीकलर के सितारों का वर्क किया गया है। सारा अली खान की ये साड़ी कॉकटेल पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
जिसे सारा ने हाईनेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जिसके नेक पर फ्रिल डिजाइन बनी है। वहीं शियर फैब्रिक से ही तैयार ब्लाउज का मल्टीकलर और डिजाइन बेहद स्टाइलिश दिख रहा है। सारा ने इस साड़ी को मुंबई पुलिस के शो उमंग मे पहना है। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई है। वहीं इस स्टनिंग सी साड़ी को सारा ने न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ कंप्लीट लुक दिया है। 

4 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
ग्लॉसी न्यूड टोन लिपस्टिक और पर्पल आईशैडो के साथ स्मोकी टच आंखों को दिया गया है। जबकि बालों को फ्रंट से स्लीक और बैक से वेवी पोनीटल का स्टाइल दिया गया है। जिसके साथ सारा ने गोल्डन स्टड को मैच किया है। सारा का ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
केवल एथिनिक ही नहीं सारा का बोल्ड लुक भी काफी अट्रैक्टिव रहता है। पिछले दिनों इवेंट में पहुंची सारा ने ब्लैक कलर की कटआउट ड्रेस को चुना था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइऩ के साथ थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड बना रही है। वहीं बस्ट एरिया पर इसे पारदर्शी कपड़े के साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
जिसमे सारा अली खान का गजब का हॉट लुक देखने को मिला था। सारा ने इस बोल्ड आउटफिट को वेवी ओपन हेयर के साथ मैच किया था। जबकि न्यूट्रल टोन मेकअप पूरे लुक को आकर्षक बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें