फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: शादी सीजन के लिए बेस्ट है सारा अली खान का लुक, मल्टी कलर लहंगे को आप भी इस तरह करें कैरी

Fri, 10 Dec 2021 10:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95

शादी सीजन चल रहा है। इस शादी सीजन में लड़कियों के लिए एथनिक वियर में कई तरह के विकल्प हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की। जान्हवी से लेकर अनन्या पांडे तक के एथनिक पार्टी वियर आउटफिट ट्रेंड में हैं। अगर आप भी किसी शादी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और कोई एथनिक आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो बी-टाउन की हसीनाओं के लेटेस्ट देसी लुक से टिप्स ले सकती हैं। बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों में सारा अली खान का फैशन सेंस और लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। सारा का भारतीय पारंपरिक लुक और आउटफिट कलेक्शन कमाल का है। कभी साड़ी तो कभी एथनिक सूट सेट में नजर आ चुकीं सारा ने हाल ही में लहंगा लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में सारा ने जो लहंगा पहना है, फैंस को वह काफी पसंद आ रहा है। लहंगे के साथ सारा अली खान की ज्वेलरी, हेयर स्टाइल और मेकअप सभी कुछ परफेक्ट लग रहा है। आप सारा अली खान के मल्टीकलर लहंगा लुक से ले सकती हैं शादी पार्टी में बेस्ट दिखने के टिप्स। 

विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95
तस्वीर में देख सकते हैं कि सारा अली खान ने मल्टीकलर का सिल्क लहंगा पहन रखा है। इस लहंगे में सारा काफी क्लासी और स्टाइलिश लग रही हैं। सारा अली का ये मल्टीकलर लहंगा फैशन डिजाइनर मयूर गिरोत्रा ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा के इस लाल रंग के लहंगे पर जरी, मोती और धागों से सफेद, गोल्डन और नीले रंग की डिटेलिंग को जोड़ा गया है। उनके लहंगे में जटिल कढ़ाई की गई है।

4 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95
इस खूबसूरत एथनिक लहंगे के साथ सारा ने गोल्डन और नीले रेशम के धागों और जरी वर्क का स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है। ब्लाउज के बॉर्डर पर गोल्डन डिटेलिंग दी गई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नीले और गोल्डन रंग के दुपट्टे को कैरी किया है, जिसपर गोल्डन जरी का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा ने अपने लुक को कॉम्प्लीमेंट करते हुए शानदार गोल्ड, ग्रीन और रेड चोकर के साथ स्टेटमेंट गोल्ड रिंग के साथ एक्सेसराइज कैरी किया है। सारा ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है। न्यूड आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा से लदी पलकें, ब्लैक कोहल और सॉफ्ट मैरून लिपस्टिक का शेड से खुद को तैयार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें