इन दिनों इंडो वेस्टर्न का ट्रेंड चल रहा है। हर तरह के पारंपरिक लिबास को मॉडर्न टच देने के लिए उसमें एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। साड़ी से सूट और लहंगे से शरारा तक हर आउटफिट में अपने आप को दूसरों से बिल्कुल अलग लुक देने के लिए उसमें कुछ ऐसे ट्रिक्स को एड किया जाता है, जो न केवल आउटफिट को एक नया परिधान बना देते हैं, बल्कि स्टाइलिश लुक भी देते हैं। शिल्पा का इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक हो या जैकलीन का अपनी वेस्टर्न ड्रेस में यूनिक स्टाइल, बाॅलीवुड हसीनाएं नया लुक क्रिएट करती नजर आ जाती हैं। अगर आप भी अपने कपड़ों से नया लुक चाहते हैं या अपना खुद का स्टाइलिश आउटफिट बनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं से टिप्स ले सकते हैं। हाल ही माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन और कियारा आडवाणी को ऐसे परिधान में देखा गया जो पारंपरिक तो हैं लेकिन उसका लुक एकदम माॅर्डन और स्टाइलिश आ रहा है। उनकी यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल से आप भी इंप्रेस हो जाएंगे। एक जमाने में शरारा -गरारा जैसी ड्रेस को कुर्ता के साथ पेयर किया जाता था, लेकिन इन एक्ट्रेस ने शरारा को स्टाइलिश क्राॅप टाॅप, पेपलम टाॅप आदि के साथ पेयर करके नया फैशन स्टाइल बना दिया। लोगों को ये ड्रेसिंग स्टाइल पसंद भी आ रहा है। आइए देखते हैं अभिनेत्रियों का यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल, जिन्होंने शरारा को दिया मार्डन टच।