फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी नहीं पसंद तो पहने ये कुर्ते, सारा अली खान से लेकर मीरा राजपूत तक हैं इनकी दीवानी

Wed, 25 Nov 2020 12:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kurta - फोटो : instagram
कई बार लड़कियों को वेडिंग सीजन में साड़ी पहनना नहीं पसंद होता। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं। बॉलीवुड हीरोइनों के जैसा स्टाइलिश दिखने के लिए आप साड़ी के जगह इन डिजाइनर कुर्तों को ट्राई कर सकती हैं। जो आपको भीड़ में हटके लुक देने के साथ ही खास भी दिखाएंगे। ट्रेंडी और लेटेस्ट फैशन से अपटेड दिखना चाहती हैं तो तारा सुतारिया से लेकर सारा अली खान के ये कुर्ते जरूर आपकी विश लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
kurta - फोटो : instagram
दिवाली से लेकर भैया दूज के मौके पर सारा अली खान हर बार खूबसूरत कुर्ता सेट में नजर आईं। सब्यसाची के डिजाइन किए इन कुर्तों में सारा का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा था। नीले रंग के कुर्ते जिस पर गोल्डन रंग का हैवी एंब्रायडरी बॉर्डर बना था। वहीं पीले नेट की चुनरी के साथ पेयर किया था। आप चाहें तो इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं मीरा राजपूत ब्लैक वेलवेट के कुर्ता सेट में दिवाली के मौके पर तस्वीर शेयर करते दिखीं। जिसमें उनका लुक भी काफी ट्रेंडी दिख रहा था। वहीं सर्दियों के सीजन में होने वाली शादियों के लिए बिल्कुल परपेक्ट है। ब्लैक वेलवेट के इस कुर्ते पर मल्टी कलर के फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं। जो कि शादी में बिल्कुल हटके लुक देंगे। 

4 of 5
kurta - फोटो : instagram
अगर आप सहेली की शादी में साड़ी या लहंगा पहनना नहीं चाहतीं। तो बॉलीवुड स्टाइल कुर्तों को ट्राई कर सकती हैं। तारा सुतारिया का नीले और लाल रंग का कुर्ता जिसकी फुल स्लीव इसे खास बना रही है। वेडिंग आउटफिट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kurta - फोटो : instagram
वहीं काजल अग्रवाल ने शादी के फंक्शन से लेकर हनीमून के दौरान शानदार सूट में अपना गॉर्जियस लुक दिखाया था। पाउडर ब्लू कलर के इस अनारकली कुर्ते को आप किसी भी मौके पर ट्राई कर सकती हैं। जिसकी हेमलाइन और स्लीव पर की गई गोल्डन एंब्रायडरी और हैवी दुपट्टा इसे सबसे खास बना रहा है। वहीं काजल इस कुर्ते के साथ लाल चूड़ा पहने परफेक्ट स्टाइल गोल दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें