फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: गर्मियों में दिखना है कूल तो लें सारा अली खान से टिप्स, देखकर लोग हटा नहीं पाएंगे नजरें

Fri, 02 Jun 2023 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मियों में कूल दिखना चाहती हैं तो सारा अली खान के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
Sara Ali Khan: गर्मियों के मौसम में हर कोई अपने स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट का भी खासा ध्यान रखता है। अगर इस मौसम में आप सही कपड़ों का चयन नहीं करेंगे तो गर्मी में परेशान होना पड़ेगा। जिसके चलते चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। गर्मियों के मौसम में कूल दिखना जरूरी होता है, लेकिन ऐसे में कपड़ों का चयन करना उतना ही मुश्किल होता है। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी कूल आउटफिट कैरी करती हैं।

हम बात कर रहे हैं सारा अली खान की जोकि आज-कल अपनी फिल्म जरा हटके, जरा बचके, के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस जितनी खूबसूरत एथनिक और वेस्टर्न वियर में लगती हैं। उतनी ही कूल अपने समर लुक में लगती हैं। आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे ही कूल लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस 

अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद है तो आप गर्मियों के मौसम में ऐसी शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। ये देखने में बेहद कूल लगती है। इसके साथ सनग्लासेस लगाना गलती से भी ना भूलें। ये आपको परफेक्ट लुक देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
डंगरी

गर्मियों के मौसम में डंगरी पहनकर आप क्यूट दिख सकती हैं। इसके साथ चाहें तो टी-शर्ट कैरी कर लें। क्रॉप टॉप भी इसके साथ काफी अच्छी लगती है। खुले बाल आपके लुक को कंप्लीट करेंगे। 

4 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
ड्रेस

इस तरह की शिफॉन ड्रेस गर्मियों के लिए काफी प्यारी लगती है। इसे पहनकर आप अपना बोल्ड अंदाज दिखा सकती हैं। इस लुक के साथ इसके मैचिंग का चश्मा जरूर लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
जींस-टीशर्ट

डेनिम जींस के साथ टीशर्ट पहन कर भी आप कूल दिख सकती हैं। ये हर जगह के लिए परफेक्ट रहती है। ऐसे में आप इसे पहन कर कंफर्टेबल भी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप

इस लुक में लड़कियां काफी हॉट दिखती हैं। अगर आप चाहें तो गर्मियों के इन मौसम में शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। इसे पहनकर आप भी खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें