फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान के वो लुक्स, जिसने जीत लिया लोगों का दिल

Thu, 20 Jul 2023 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सारा अली खान के कई लुक्स ऐसे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। आज हम आपको इन्हीं लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sara Ali Khan - फोटो : social media
Sara Ali Khan: सारा अली खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में देश और विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनकी फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया। सोशल मीडिया के साथ-साथ सारा स्टाइलिश अंदाज में इवेंट्स में दिखती हैं। उनके अंदाज को लोग बेहद पसंद करते हैं। सारा अली खान के कई लुक्स ऐसे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

आज का समय ऐसा है कि लड़कियां सारा अली खान से प्रेरणा लेकर स्टाइलिश दिखने की कोशिश करती हैं। लड़कियां सारा के फोटोज देखकर उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होती हैं। आज के इस लेख में हम आपको सारा के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का दिल जीता हैं। इन लुक्स से टिप्स लेकर आप भी क्लासी और खूबसूरत दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लहंगा लुक

सारा अली खान के लहंगा लुक बेहद ही खूबसूरत होते हैं। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने लहंगा पहन कर लोगों की काफी तारीफ बटोरी थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया था। कानों में ईयररिंग्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
बॉर्बी लुक

इस बार्बी लुक में सारा काफी क्यूट लग रही हैं। इस ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में सारा का अंदाज काफी हॉट लग रहा है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सारा ने मेसी पोनीटेल बनाई थी।

4 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
फ्लोरल सूट

फ्लोरल प्रिंट के इस स्लीवलेस सूट में सारा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनके खुले लंबे बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनकर सारा अक्सर अपना जलवा दिखाती रहती हैं। इस पिंक रंग की साड़ी में सारा बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों में चूड़ियां पहनी थी।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
व्हाइट सूट

लोगों को सारा सूट में तो हमेशा ही पसंद आती हैं। बालों में पोनीटेल बनाकर एक्ट्रेस का ये लुक काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
बॉस लेडी लुक

सारा अली खान ने जब लाल रंग के को-ऑर्ड सेट में अपनी तस्वीरेें शेयर की थीं, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। एक्ट्रेस का ये बॉस लेडी लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें