साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए उन्हें नेशनल क्रश का तमगा हासिल है। साउथ के साथ हिंदी फिल्मों के दर्शकों के दिलों में एंट्री मार रहीं सामंथा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमे वो सफेद साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक उनके चाहने वालों को जमकर पसंद आ रहा है।