फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सलमान खान की ये हीरोइन, 15 साल बाद इतना बदल गया है लुक

Thu, 04 Jun 2020 10:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rimi sen - फोटो : instagram
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी हीरोइनों के साथ काम किया है। जिसमें से एक नाम रिमी सेन का भी है। जी हां, रिमी सेन जिन्होंने बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया था। रिमी सेन फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है लेकिन फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं। फिल्म 'क्योंकि' में सलमान खान के अपोजिट रोल करने वाली रिमी ने धूम सीरीज की पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी का किरदार भी निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने कई सारी बड़ी फिल्मों हेरा फेरी 2 और गरम मसाला में काम किया है। लेकिन आजकल वो फिल्मों से दूर हैं और सोशल मीडिया पर अपने असली नाम शुभमित्रा के नाम से एक्टिव रहती हैं। तो चलिए देखें फिल्मों से दूर जाने के बाद उनके लुक में कितना बदलाव आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
rimi sen - फोटो : instagram
रिमी सेन पहले से काफी बदल गई हैं। बालों को शार्ट हेयरस्टाइल में रखने के साथ ही वो इस तस्वीर में काफी स्टाइलिश भी नजर आ रही हैं। सिल्वर ग्रे रंग के शिमरी ड्रेस में तैयार रिमी सेन का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
rimi sen - फोटो : instagram
अक्सर ही विदेश में घूमते नजर आती रिमी सेन पहले के मुकाबले बिल्कुल ही बदल गई हैं। पुरानी तस्वीर में जहां बड़े बालों में नजर आ रही है। वहीं नई तस्वीर में वो रेड लिप्स और शार्ट हेयर में पहचान में ही नहीं आ रहीं है। 

4 of 5
rimi sen - फोटो : instagram
इतने साल के फिल्मी करियर में उनमें खासा बदलाव नजर आ चुका है। रिमी सेन आखिरी बार फिल्म शागिर्द में नजर आईं थी। जो कि 2015 में रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rimi sen - फोटो : instagram
देश-विदेश घूमते हुए रिमी अपनी तस्वीर को फैन के लिए साझा करती रहती हैं। जिसमें उनका लुक गजब का दिखता है। अक्सर ही वो शार्ट हेयर और शार्ट ड्रेसेज में दिखती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें