फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हीरोइनें, ऐश्वर्या से लेकर कटरीना तक को पहचान नहीं पाएंगे

Wed, 03 Jun 2020 06:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social media
फिल्मी सितारे अक्सर ही फैंस के सामने सजे-धजे अंदाज में नजर आते हैं। फिल्मों में आने और मशहूर होने से पहले वो भी हमारी आपकी तरह काफी साधारण नजर आया करते थे। जिन्हें देख आप भी एक बार धोखा खा जाएंगे। इन फिल्मी सितारों का लुक धीरे-धीरे और फिल्म दर फिल्म बदलता जाता है। फिर वो खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर कटरीना कैफ। तो चलिए देखें ऐसे ही आपके चहेते कुछ सितारों की तस्वीरें जिनमें वो मशहूर और इतने बड़े सेलिब्रेटी नही थे।

 
विज्ञापन

2 of 8
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय हमेशा से ही काफी ज्यादा खूबसूरत थीं। ये तस्वीर उनके मॉडलिंग के दिनों की है। जिसमें वो मेसी हेयर लुक में काफी ज्यादा क्यूट दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
aishwarya rai - फोटो : social media
वहीं ये दूसरी तस्वीर भी उनके मिस वर्ल्ड बनने के पहले की है। हालांकि नीली आंखों वाली मिसेज बच्चन इस तस्वीर में भी गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।



 

4 of 8
disha patani - फोटो : social media
दिशा पाटनी
हमेशा ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली दिशा फिल्मों में आने से पहले इतनी ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश नहीं थी। उनकी ये मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर अक्सर ही इंटरनेट पर दिख जाएगी जिसमें वो साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली मोस्ट स्टाइलिश गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही आज लोगों के दिलों पर राज करती हों। लेकिन मशहूर होने से पहले उनके फीचर्स इतने खास नहीं थे। 
विज्ञापन

6 of 8
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ
फिल्म 'बूम' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कटरीना कैफ फिल्मों में आने से पहले भी काफी खूबसूरत थीं। उनकी ये तस्वीर मॉडलिंग के दिनों की है। जिसमें उनकी तस्वीर देख कोई भी धोखा नहीं खाएगा क्योंकि वो आज भी ऐसी ही दिखती हैं।


 
विज्ञापन

7 of 8
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर 
वहीं सोनम कपूर की बिना मेकअप फिल्मों में आने से पहले की तस्वीर काफी हैरान करने वाली है। जिसमें वो जरा भी पहचान में नहीं आ रही हैं। 


 
विज्ञापन

8 of 8
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
अपने कलर कांप्लेक्शन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव के साथ शिल्पा शेट्टी इस तस्वीर में जरा भी पहचान में नहीं आ रही हैं। ये तस्वीर उनके काफी पहले के दिनों की है। जिसे देख उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें