फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्यसाची ने निकाला खूबसूरत साड़ियों का समर कलेक्शन, इस सीजन रहेगा ब्राइट कलर्स का बोलबाला

Tue, 03 Mar 2020 03:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
saree - फोटो : instagram
साड़ी एक ऐसा पारंपरिक परिधान है जो लगभग हर ओकेजन में पहना जा सकता है। कोई खास उत्सव का माहौल हो या त्योहार का साड़ी हर जगह फिट हो जाती है। यहां तक कि किसी कॉकटेल पार्टी में भी आप फ्यूजन साड़ी को कैरी कर सकती हैं। अब तो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी अक्सर साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम दीपिका पादुकोण का है। दीपिका अक्सर ही अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहनती हैं। सब्यसाची ने डिजाइनर साड़ियों का कलेक्शन निकाला है। समर कलेक्शन 2020 के नाम से निकले इस कलेक्शन में खूबसूरत ब्राइट कलर्स की साड़ियों की भरमार है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 6
sarees - फोटो : instagram
डिजाइनर सब्यसाची ने अपने समर कलेक्शन में बेहतरीन साड़ियों और लहंगों की रेंज उतारी है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन पीले और हरे रंग के शेड ज्यादा चलन में रहेंगे। सब्यसाची की ये गुलाबी रंग की साड़ी का शेड भी बेहद प्यारा है। अगर आपको साड़ियों से प्यार है तो होली से लेकर किसी भी उत्सव में इसे पहना जा सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
sarees - फोटो : instagram
समर कलेक्शन में पीले से लेकर बैंगनी तक के चटक रंगों की भरमार है। हांलाकि इसके साथ ही कुछ हल्के रंग भी मिल जाएंगे। जैसे क्रीम रंग की ये ऑर्गेजा साड़ी गर्मियों में देखने पर आंखों को बहुत सुकून देगी।

 

4 of 6
sarees - फोटो : instagram
वहीं ये पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहन आप किसी भी महफिल की जान बन सकती हैं। लाइट एंब्रायडरी वाली इस साड़ी के साथ हैवी शिमरी ब्लाउज बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
sarees - फोटो : instagram
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए साड़ी पहनने क सोच रही हैं तो मरून रंग की ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। सब्यसाची ने इस साड़ी को वेरी बेरी मॉलबेरी कॉकटेल साड़ी नाम दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sarees - फोटो : instagram
वहीं चटक रंगों की बहार में कॉकटेल साड़ियां भी शामिल हैं। ये गहरे हरे रंग की साड़ी जिसका नाम चटनी चेरी कॉकटेल साड़ी है। जिसका रंग ही इसे अलग बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें