सब्यसाची मशहूर डिजाइनर होने के साथ ही ट्रेंड सेटर भी है। उनके डिजाइन किए कपड़ों को पहन न केवल बॉलीवुड हसीनाएं इतराती हैं। यहां तक कि हर हीरोइन की ख्वाहिश होती है कि वो सब्यसाची के खूबसूरत कपड़ों को पहने। गर्मी के मौसम के लिए इस मशहूर डिजाइनर ने अपने शानदार कलेक्शन उतारे हैं। जिनमें साड़ी, ब्राइडल लहंगे से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक की ड्रेस शामिल हैं। ब्राइट कलर की साड़ी तो गर्मी में ट्रेंड करेंगे वहीं लड़कियों से लेकर मॉडर्न दुल्हन के लिए शानदार फ्लोरल लहंगों का कलेक्शन उतारा है। जिनको देखकर हर किसी का मन इसे पहनने का करेगा। तो आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।