फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस अवतार होते हैं बेहद महंगे, इस पारदर्शी ड्रेस की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Sat, 21 Mar 2020 03:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मौका कोई भी बॉलीवुड के सितारों में लाइमलाइट बस वहीं चुराती हैं। इस समय सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो को जज करते हुए एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज में फैन का दिल लूट रही हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही आ जाती हैं। पिछले दिनों काले रंग की पारदर्शी ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का फोटोशूट वायरल हो रहा था। जिसमें वो बेहद खूबूसरत दिख रहीं थीं। मलाइका अरोड़ा की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है। आगे की स्लाइड में जानिए कीमत।


 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
फिटनेस हो या फैशन दोनों में ही मलाइका अरोड़ा का अंदाज फुल मार्क्स वाला होता है। पिछले दिनों न्यूड शेड के जिमवियर में जिम के बाहर स्पॉट होते है उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जहां फैंस उनके परफेक्ट फिगर की तारीफ कर रहे थे। वहीं ट्रोलर्स को मौका मिल गया था उनकी ड्रेस के विषय में बोलने का। हालांकि मलाइका को ट्रोलर की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता और वो कभी भी अपनी परफेक्ट फिगर को दिखाने का मौका नहीं छोड़ती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
किसी इवेंट में शामिल होने के लिए तैयार मलाइका ने काले रंग की पारदर्शी ड्रेस पहनी थी। फुल स्लीव और फुल लेंथ इस ड्रेस में काले रंग की बेल्ट भी कमर पर लगी थी। इस पारदर्शी ड्रेस के नीचे मलाइका ने इनरवियर कैरी किया था। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो साथ में मोती के स्टड पेयर किए थे। जिसे पहन मलाइका बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। 

 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा की इस पारदर्शी शानदार ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत यूएस डॉलर के अनूसार 2333 है जो कि भारतीय रुपये में करीब 1,70,940 है। ड्रेस की कीमत सुनकर पता चलता है कि मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
बता दें कि मलाइका भी कोरोना के इफेक्ट के चलते अपने घर में रह रही हैं और बाहर जाने से परहेज कर रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी। इसके साथ ही वो अपनी रसोई का एक वीडियो भी शेयर करते दिख रही हैं। जिसमें वो अपने परिवार के लिए खास डिश बनाते नजर आ रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें