फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर डिनर के लिए चुना ऐसा आउटफिट लगा ये क्या पहन लिया

Mon, 07 Feb 2022 03:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। जिनका हर लुक काफी परफेक्ट होता है। फिर वो चाहे ट्रे़डिशनल साड़ी वाला लुक हो या फिर ग्लैमरस आउटफिट। हर बार वो महफिल लूट ही लेती हैं। इस बार भी जब वो अपनी गर्ल गैंग के साथ डिनर करने निकलीं। तो उनके आउटफिट पर हर किसी की निगाहें अटक गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर खान अमृता अरोड़ा के साथ डिनर करने निकली थीं। जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। रेस्त्रां से बाहर आते अमृता अरोड़ा जहां हर बार की तरह ही शार्ट एंड बोल्ड कपड़ों में नजर आईं। जो काफी बेसिक दिख रहा था। इसके साथ अमृता ने सफेद रंग के बूट्स कैरी किए थे। जिसमे किसी तरह की हील्स नही थी। वहीं करीना कपूर हमेशा की तरह ही अलग लुक में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर , अमृता अरोड़ा - फोटो : social media
करीना ने इस डिनर पार्टी के लिए काले रंग का सैटिन का शर्ट चुना था। जो कि थोड़ा सा ओवरसाइज था। वहीं इस काले रंग के शर्ट को करीना ने हरे रंग के स्ट्रेट फिट पैंट्स के साथ पेयर किया था। वहीं हरे और काले रंग के आउटफिट के साथ करीना ने हॉट पिंक कलर का प्वॉइंटेड टो पम्प्स कैरी किए थे। वैसे तो करीना इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं। 

4 of 5
amrita arora, malaika arora, karishma kapoor, kareena kapoor - फोटो : insta
लेकिन उनका ये कलर ब्लॉक मैचिंग आउटफिट जरा भी खूबसूरत नहीं लग रहा था। हालांकि करीना ने अपने इस लुक को पूरी तरह से एक्सपेंसिव बनाया है खास हैंडबैग की मदद से। करीना ने गुची-बैलेंसियागा का हैकर प्रोजेक्ट मी़डियम जैकी 1961 बैग कैरी किया है। जिसकी कीमत है करीब 2,38,855 रुपये। ये एक्सपेंसिव हैंडबैग ब्रांड के लिमिटेड एडिशन में शामिल है। जो कि चिक लुक देने के लिए काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amrita arora, malaika arora, karishma kapoor, kareena kapoor - फोटो : insta
वहीं बात करें करीना के मेकअप की तो करीना ने कोहल आई की मदद से इसे स्टाइलिश बनाया है। वहीं मिडिल पार्टीशन हेयर के साथ ही मास्क चेहरे पर लगा रखा है। वैसे बता दें कि करीना कपूर हमेशा गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के भी करीना ने काले रंग का शार्ट ड्रेस पहन रखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें