फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Outfit Styling Ideas:आउट ऑफ फैशन कपड़े भी बन सकते हैं ट्रेंडिंग! जानिए पुराने स्टाइल को नया बनाने के तरीके

Thu, 05 Mar 2026 12:43 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Reuse Old Clothes In New Fashion :बाजार में हर साल नए-नए डिजाइन के आउटफिट्स आते हैं, लेकिन कुछ ही समय में वे आउट ऑफ फैशन भी हो जाते हैं। तो क्यों न पुराने स्टाइल के आउटफिट्स को नए डिजाइनों में ट्राई किया जाए?
विज्ञापन
1 of 5
पुराने आउटफिट को नया डिजाइन और स्टाइल दें - फोटो : instagram
शिखा शिप्रा

कोई त्योहार हो या शादी समारोह, अक्सर आउटफिट विकल्प सीमित होने की वजह से लुक एक सा ही दिखता है। तो क्यों न इस बार पुराने आउटफिट्स को नए डिजाइन और स्टाइलिंग के साथ सजाया जाए? ये नए डिजाइन आपको हर आयोजन के लिए फ्रेश और स्टाइलिश बना सकते हैं, जिससे हर जगह आपकी खूबसूरती और स्टाइल पर सबकी नजरें टिक जाएंगी।

पेस्टल में फ्रेश लुक

इस बार पेस्टल रंग के नए डिजाइन वाले आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, लेमन येलो और लैवेंडर जैसे शेड्स अब मॉडर्न कट्स, लेयरिंग और हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ और भी आकर्षक दिखेंगे। नए पैटर्न वाले पेस्टल लहंगे दिन और रात, दोनों आयोजनों के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें फ्लोरल या पोल्की ज्वेलरी के साथ पहनने से आउटफिट रॉयल और फ्रेश लुक देता है, जो आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हुए स्टाइल में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन

2 of 5
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट का ग्रेस

इस सीजन शरारा सूट फिर से ट्रेंड में है। कढ़ाईदार कुर्ते के साथ मैचिंग गोटे वाला दुपट्टा और स्टाइलिश शरारा हर अवसर पर आपको आकर्षक बनाने के लिए तैयार है। लंबी या घुटनों तक की कुर्ती, मॉडर्न कट्स और हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ शरारा सूट अब नए डिजाइनों में उपलब्ध है। इस आउटफिट के साथ पंजाबी चोटी आपको एक ट्रेडिशनल और ट्रेंडी लुक देगी। चाहे संगीत हो, मेहंदी हो, हल्दी हो या रिसेप्शन, यह हर मौके पर आरामदायक और एलिगेंट विकल्प साबित होगा।
विज्ञापन

3 of 5
गाउन - फोटो : instagram
परंपरा और ट्रेंड का मेल ‘गाउन’

गाउन कभी फैशन से बाहर नहीं हुए और इस साल फिर से इंडो-वेस्टर्न गाउन फैशन में हैं। यह आउटफिट पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल दिखाता है। नए डिजाइन में फ्लोइंग कट्स, हल्की एम्ब्रॉयडरी और लेयरिंग शामिल है, जो इसे मॉडर्न और एलिगेंट बनाती है। वाइन, एमरल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू, मैरून, ब्लश पिंक और लेवेंडर जैसे ट्रेंडी रंग आपको हर मौके के लिए परफेक्ट बना सकते हैं।

4 of 5
फिशकट लहंगे में नया अंदाज - फोटो : instagram
फिशकट लहंगे में नया अंदाज

अगर आप भी सिंपल लहंगों से ऊब चुकी हैं, तो इस सीजन फिशकट लहंगा ट्राई कीजिए। मरमेड स्टाइल लहंगा हिप से फिट और घुटनों के पास से ढीला होता है, जो आपको ग्लैमरस लुक देगा। हल्की एंब्रॉयडरी, फ्लोइंग कट्स और लेयरिंग वाले यह लहंगे आपको स्टाइलिश लुक देंगे। वेलवेट, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा और नेट जैसे फैब्रिक में उपलब्ध यह लहंगे भीड़ में बिल्कुल अलग नजर आते हैं। चोकर या लेयर्ड नेकलेस के साथ इन्हें पहनकर आप मॉडर्न और पारंपरिक दोनों अंदाज में स्टाइलिश दिख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोल्की ज्वेलरी का निखार - फोटो : instagram
पोल्की ज्वेलरी का निखार

पोल्की ज्वेलरी इस सीजन स्टाइल और आकर्षण का केंद्र बन गई है। शादी, मेहंदी या रिसेप्शन हर फंक्शन में यह परफेक्ट रहती है। माथा पट्टी, लेयर्ड चोकर्स, पोल्की इयररिंग्स या कपड़ों से मैचिंग सेट्स पहनकर आप राजसी और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। हल्की एम्ब्रॉयडरी और मॉडर्न कट्स वाले आउटफिट्स के साथ पोल्की ज्वेलरी स्टाइलिश और सुंदर दिखती है। इसे पहनकर आप शाही अंदाज के साथ हर मौके पर सभी का ध्यान अपनी और खींच सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें