फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Skin Care Tips: साबुन से नहीं उतरा होली का रंग? अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

Wed, 04 Mar 2026 02:33 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Color Remove Tips: होली के पक्के रंग को हटाने का सबसे सुरक्षित तरीका है, तेल से क्लीनिंग और हल्का घरेलू पैक, मॉइस्चराइजिंग। ज्यादा रगड़ने से बचें और त्वचा को समय दें। याद रखें, सुंदर त्वचा किसी एक दिन के रंग से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
1 of 6
होली पर चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के टिप्स - फोटो : Adobe stock

Holi 2026: होली का मजा रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन कई बार पक्का रंग चेहरे पर इस तरह चिपक जाता है कि 2-3 दिन तक उतरने का नाम नहीं लेता। कई लोग घबराकर साबुन, स्क्रब या केमिकल ब्लीच लगा लेते हैं और यहीं से शुरू होती है त्वचा की असली परेशानी।

त्योहार से पहले तो लोग कई तरह की तैयारी करते हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए स्किन केयर रूटीन करते है। रंग खेलने से पहले तो माश्चराइजर, सनस्क्रीन या नारियल तेल भी लगाते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद चेहरे पर पक्का रंग लग जाता है, जो कि छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। 

सवाल है कि चेहरे से पक्का रंग कैसे हटाएं कि स्किन भी सुरक्षित रहे और रंग भी साफ हो जाए? आइए जानते हैं सुरक्षित, असरदार ब्यूटी टिप्स।


सबसे पहले क्या न करें?

  • बार-बार फेस वॉश से रगड़कर न धोएं
  • स्क्रब या हार्श केमिकल तुरंत इस्तेमाल न करें
  • नेल पॉलिश रिमूवर या पेट्रोल जैसी चीजें बिल्कुल न लगाएं
  • गर्म पानी से चेहरा न धोएं

ज्यादा रगड़ने से त्वचा की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है।

विज्ञापन

2 of 6
ऑयल क्लीनिंग - फोटो : Adobe stock

स्टेप 1- ऑयल क्लीनिंग से शुरुआत करें

रंग ज्यादातर ऑयल-बेस्ड या केमिकल बेस्ड होते हैं। इसलिए उन्हें हटाने के लिए तेल सबसे अच्छा पहला उपाय है।

  • नारियल तेल
  • जैतून तेल
  • बादाम तेल

कैसे करें

  • चेहरे पर तेल लगाकर 5–10 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें।
  • कॉटन से पोंछें।
  • फिर माइल्ड फेस वॉश से धो लें।
यह तरीका रंग को ढीला कर देता है और स्किन को ड्राई भी नहीं करता।

 

विज्ञापन

3 of 6
बेसन-हल्दी का पेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टेप 2- दूध और बेसन का पैक

अगर रंग अभी भी दिख रहा है तो दो चम्मच बेसन, दो से तीन चम्मच कच्चा दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। यह तरीका डेड स्किन हटाता है और रंग को हल्का करता है।

4 of 6
दही - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टेप 3- दही और शहद थेरेपी

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करता है। एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर 15 मिनट लगाएं। यह स्किन को शांत करता है और रंग के दाग कम करता है।
 

विज्ञापन

5 of 6
नींबू - फोटो : Freeepik.com

स्टेप 4- नींबू का सावधानी से इस्तेमाल

अगर रंग बहुत जिद्दी है, तो नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाएं। केवल दाग वाले हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। ध्यान रखें कि संवेदनशील त्वचा पर सीधे नींबू न लगाएं। पैच टेस्ट जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मॉइस्चराइज लगाना न भूलें - फोटो : Adobe stock

स्टेप 5- मॉइस्चराइज करना न भूलें

रंग हटाने के बाद त्वचा ड्राई हो सकती है। एलोवेरा जेल, हल्का मॉइस्चराइज़र और अगर बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन लगाएं। त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं।


अतिरिक्त ब्यूटी टिप्स

  • होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल या मॉइस्चराइज़र की मोटी परत लगाएं।

  • नाखून और कान के पीछे भी तेल लगाएं।

  • होली के दिन मेकअप न करें।

  • तुरंत रंग हटाने की जल्दी न करें। एक-दो दिन में रंग अपने आप हल्का हो जाता है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें