फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस के दिन लगना है स्टाइलिश तो इस तरह से पहने ट्राई कलर

Wed, 18 Jan 2023 11:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे अटायर और एक्सेसरीज के बारे में बताएंगे, जिनको पहन कर आप ना सिर्फ अलग दिखेंगीं बल्कि ये आपके गणतंत्र दिवस के लुक को कंप्लीट करेगा।
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस के दिन लगना है स्टाइलिश तो इस तरह से पहने ट्राई कलर - फोटो : instagram
Republic Day Fashion : हर साल की 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के दिन सभी जगह तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जिसके चलते लोग एथनिक वियर पहन कर अपने कॉलेज और ऑफिस जाते हैं। इस दिन तिरंगे के रंग के कपड़े पहनने का काफी क्रेज है। लड़कियां एक हफ्ते पहले से ही इसके लिए तैयारियां करने लगती हैं।

इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे अटायर और एक्सेसरीज के बारे में बताएंगे, जिनको पहन कर आप ना सिर्फ अलग दिखेंगीं बल्कि ये आपके गणतंत्र दिवस के लुक को कंप्लीट करेगा। इस दिन आप अपने दोस्तों या फिर सहकर्मचारियों के साथ मिलकर ट्राई कलर पहन सकती हैं। आज की खबर में हम आपको ट्राई कलर से जुड़े कुछ टिप्स भी देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
एथनिक वियर में बेहतर ऑप्शन है सफेद कुर्ता - फोटो : instagram
एथनिक वियर में बेहतर ऑप्शन है सफेद कुर्ता 

गणतंत्र दिवस के दिन लड़कियों के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता एक काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ व्हाइट पेंट पहन कर आप इस ऑल व्हाइट लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अगर आपको ये सिंपल लग रहा है तो इसके साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा काफी खिल कर आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
किसी भी कपड़े के साथ कैरी करें दुपट्टा - फोटो : instagram
किसी भी कपड़े के साथ कैरी करें ट्राई कलर स्कार्फ

चाहे आप जींस पहन रहीं हो या फिर सूट, ट्राई कलर का दुपट्टा सभी के ऊपर काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप ब्रैसलेट या फिर फॉर्मल घड़ी भी काफी अच्छी लगेगी 

4 of 5
गणतंत्र दिवस के लिए बेस्ट है साड़ी  - फोटो : instagram
गणतंत्र दिवस के लिए बेस्ट है साड़ी 

जब आपको पहनने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा तो साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इसे पहन कर आप ना सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि अगर आप इसे इंडो वेस्टर्न तरीके से पहनती हैं तो आप स्टाइलिश भी लगने लगेंगी। अगर आप व्हाइट साड़ी के साथ ऑरेंज और ग्रीन कलर की एक्सेसरीज पहनती हैं तो ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एथनिक वियर को कंप्लीट करेंगे बैंगल्स  - फोटो : instagram
एथनिक वियर को कंप्लीट करेंगे बैंगल्स 

हाथों में बैंगल्स आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करने में मददगार होते हैं। अगर एथनिक वियर के साथ आप एक हाथ में फॉर्मल वॉच और एक हाथ में बैंग्लस पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें