फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricolor Bangles Design: गणतंत्र दिवस पर ऑफिस में पहनकर जाएं ये ऐसी तिरंगा चूड़ियां

Mon, 19 Jan 2026 04:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stylish Tricolor Bangles For Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप तिरंगा चूड़ियां पहन सकती हैं। यहां उसके विकल्प हम आपको देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस पर ऑफिस में पहनकर जाएं ये ऐसी तिरंगा चूड़ियां - फोटो : instagram
Stylish Tricolor Bangles: गणतंत्र दिवस देशभक्ति और गर्व का पर्व है, जिसे हर भारतीय पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस खास मौके पर महिलाएं और युवतियां अपने लुक को तिरंगे के रंगों से सजाना पसंद करती हैं। सफेद, हरा और केसरिया रंग न सिर्फ देश की पहचान हैं, बल्कि पहनावे में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं।

ऐसे में अगर आप गणतंत्र दिवस पर अपने आउटफिट को खास बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा चूड़ियां एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। ये चूड़ियां पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। बाजार में आजकल कई तरह की तिरंगा चूड़ियां उपलब्ध हैं, जिन्हें आप साड़ी, सूट या कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। ये न सिर्फ आपके लुक में चार चांद लगाती हैं, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी खूबसूरती से दर्शाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Tricolor Bangles - फोटो : instagram
पहली डिजाइन
 
  • सबसे पहले नजर डालते हैं कांच की चूड़ियों वाली डिजाइन पर।
  • ऐसा सेट आपको बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।
  • ऐसे सेट के साथ आपको केसरिया और हरी रंग की चूड़ियों के बीच सफेद कड़ा पहनना है। 
  • आपका ये कड़ा नगों वाला होना चाहिए, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
  • इस तरह की वेलवेट वाली चूड़ियां आजकल काफी चलन में हैं।
  • ऐसी चूड़ियों के साथ बीच-बीच में सफेद नगों वाली चूड़ी एड करें।
  • नगों वाली चूड़ी की वजह से आपके हाथ शाइन करेंगे। 
  • ये सेट आपके सिंपल लुक को कमाल का बना देगा। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
  • अगर आपको खन-खन करने वाली चूड़ियां नहीं पसंद तो ये विकल्प चुनें।
  • इसमें आपको थ्रेड वर्क वाला पूरा सेट मिलेगा, जो देखने में अच्छा लगेगा।
  • इस थ्रेड वर्क वाले सेट पर गोल्डन और नीले रंग का काम होगा। 
  • इस काम से ही इसका लुक और भी कमाल का लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
 
  • सिंपल डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो ये अच्छा विकल्प है। 
  • इसके लिए आपको थ्रेड वर्क वाले सेट का चयन करना है।
  • इस तरह से सेट पर किसी तरह का वर्क नहीं होता है।
  • ये देखने में सिंपल लेकिन देशभक्ति से भरपूर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tricolor Bangles - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन
 
  • आखिर में आप चाहें तो इस तरह के कड़े का चयन करें।
  • ये सिर्फ एक कड़ा इतना हैवी होता है कि आपके लुक को कंप्लीट कर देगा। 
  • ऐसे कड़े को अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदकर पहन लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें