Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। ये दिन भारतीय लोकतंत्र की स्थिरता, आजादी और संविधान की ताकत का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके बाद भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया। इस दिन भारत में उत्सव, परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में नई दिल्ली में राजपथ पर होने वाली भव्य परेड होती है।
इस दिन को लेकर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है।ऐसे में हर कोई 26 जनवरी के दिन तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है। महिलाओं के पास तो इसको लेकर काफी विकल्प होते हैं, लेकिन पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो कैसे तैयार हों। ऐसे में हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।