फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Girls: अवनीत कौर के ये लुक्स हैं Gen Z लड़कियों के लिए परफेक्ट, डालें एक नजर

Tue, 21 Jan 2025 03:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अवनीत कौर के ये लुक्स Gen Z लड़कियों के लिए प्रेरणा देने वाले हैं, क्योंकि वह हर तरह के फैशन को सहजता से अपनाती हैं। चाहे वह कैज़ुअल हो, बोल्ड हो या एथनिक, अवनीत हर लुक में शानदार नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अवनीत कौर के ये लुक्स हैं Gen Z लड़कियों के लिए परफेक्ट - फोटो : instagram
Fashion Looks: समय के साथ-साथ लोगों के पहनावे, बोलचाल और खानपान में बदलाव देखा जाता है। अलग-अलग समय के लोगों को अलग-अलग नाम दिया गया है। जैसे कि 1997 से 2012 के बीच जिनका जन्म हुआ है उन लोगों को Gen Z कहा जाता है। जेन जी जनरेशन के बोलचाल का तरीका, और पहनावे का तरीका उन लोगों से काफी अलग है, जिनका जन्म 1997 से पहले हुआ है। 

अगर बात करें जेन जी जनरेशन की लड़कियों की तो उनके आउटफिट काफी अलग और ट्रेंडी होते हैं। ऐसे में हम आपको अवनीत कौर के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो इस जनरेशन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आप यदि इसी जनरेशन में आती हैं तो अवनीत के इन लुक्स से टिप्स लेकर खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रेड शॉर्ट ड्रेस लुक - फोटो : instagram
रेड शॉर्ट ड्रेस लुक

अवनीत कौर पर इस तरह की ड्रेसस काफी कमाल की लगती हैं। वो आए दिन ऐसे ही आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में हर लड़की के पास इस तरह की लाल शॉर्ट ड्रेस अवश्य होनी चाहिए। ऐसी ड्रेस के साथ हल्का मेकअप ही अच्छा लगता है। इसके साथ आप भी बालों में मेसी बन बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ऑफ शोल्डर ड्रेस - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ड्रेस

यदि आप ऑफ शोल्डर ड्रेस खरीदने का सोच रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसे अपनी तरह से स्टाइल करें। वैसे तो इसके साथ ब्लैक रंग की बेल्ट अच्छी लगेगी, लेकिन यदि एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ब्राउन लेदर बेल्ट इसके साथ कैरी करें। 

4 of 6
टाइगर प्रिंट है ट्रेंड में - फोटो : instagram
टाइगर प्रिंट है ट्रेंड में

टाइगर प्रिंट वैसे तो हर किसी को अच्छा नहीं लगता है, लेकिन यदि इसे सही से स्टाइल किया जाए तो लुक प्यारा दिखता है। ऐसे में आप अपने कलेक्शन में ऐसी फेदर वाली टाइगर प्रिंट की जैकेट अवश्य शामिल करें। इसे आप मैचिंग शॉर्ट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट के साथ हमेशा बूट्स ही अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
लेदर जैकेट और शॉर्ट्स लुक - फोटो : instagram
लेदर जैकेट और शॉर्ट्स लुक

यदि आपको बॉस लेडी लुक पसंद है तो अवनीत के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको लेदर टॉप और शॉर्ट्स के साथ फ्लीस लैगिंग्स कैरी करनी है। इसके साथ अवनीत की तरह ही प्वॉइंटेड हील्स पहनें। ऐसे आउटफिट के साथ स्मोकी आईमेकअप और न्यूड लिप्स अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साड़ी लुक - फोटो : instagram
साड़ी लुक

वेस्टर्न आउटफिट के अलावा आप अवनीत की तरह साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। आजकल की लड़कियों को हल्की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहनना पसंद आता है। ऐसे में आप भी हैवी ब्लाउज के साथ बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी अपने कलेक्शन में शामिल करनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें