फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Mehndi : देशभक्ति जाहिर करने के लिए बेस्ट हैं मेंहदी के ये डिजाइन

Thu, 26 Jan 2023 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो ये खबर खास आपके ही लिए है। इस खबर में हम आपको गणतंत्र दिवस के हिसाब से कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइन्स दिखाएंगे, जो कि सबसे अलग होंगी।
विज्ञापन
1 of 5
देशभक्ति जाहिर करने के लिए बेस्ट हैं मेंहदी के ये डिजाइन - फोटो : instagram
Republic Day Mehndi : पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां काफी जोरों-शोरों पर हैं। स्कूलों और ऑफिसों में सजावट शुरू हो गई है। बाजार तिरंगे के रंगों से गुलजार हैं। हर जगह लोग देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से देशभक्ति जाहिर करते हैं। ऐसे में महिलाएं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। देशभक्ति जाहिर करने का ये एक बेहद ही अनोखा तरीका है।

अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रहीं हैं तो ये खबर खास आपके ही लिए है। इस खबर में हम आपको गणतंत्र दिवस के हिसाब से कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइन्स दिखाएंगे, जो कि सबसे अलग होंगी। अगर आप इन मेहंदी की डिजाइन्स को अपने हाथों पर बनवाएंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए अब देर ना करते हुए आपको गणतंत्र दिवस के हिसाब से मेंहदी की डिजाइन दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हाथों पर दिखाएं भारत की खूबसूरती - फोटो : instagram
हाथों पर दिखाएं भारत की खूबसूरती 

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह की डिजाइन हाथों पर काफी सुंदर दिखेगी। इस डिजाइन में आप लाल किले पर तिरंगा फहरता हुआ दिखा सकती हैं। इसमें तिरंगे को सैल्यूट मारते लोग भी काफी अच्छे लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
मेहंदी में दिखाएं स्वतंत्रता सैनानियों का संघर्ष - फोटो : instagram
मेहंदी में दिखाएं स्वतंत्रता सैनानियों का संघर्ष

बिना किसी स्वार्थ के देश की आजादी के लिए ना जानें कितने स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में उन्हें सम्मान देते हुए आप अपनी मेहंदी स्वतंत्रता सैनानियों के नाम समर्पित कर सकती हैं। 

4 of 5
हथेली पर बनाएं भारत माता - फोटो : instagram
हथेली पर बनाएं भारत माता 

अगर आपके हाथ में तिरंगा पकड़े भारत माता की तस्वीर बनी होगी तो ये देशभक्ति दिखाने का सबसे अलग और अनोखा तरीका लगेगा। हालांकि इस डिजाइन पर काम करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिखाएं लहराता तिरंगा - फोटो : instagram
लहराते तिरंगे के साथ दिखाएं भारत की एकता

आपके हाथ की हथेली पर अगर तिरंगा लहराता दिखेगा तो ये काफी यूनिक लगेगा। इसके साथ ही देश की एकता की मिसाल भी आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें