फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remove Facial Wrinkles: सिर्फ 10 रुपये में दूर करें चेहरे की झुर्रियां!

Wed, 21 Jan 2026 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Remove Facial Wrinkles at Home: अगर आप घर बैठे चेहरे की झुर्रियों को कम करना चाहती हैं तो यहां उसके लिए एक नुस्खा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
सिर्फ 10 रुपये में दूर करें चेहरे की झुर्रियां! - फोटो : Adobe stock
Remove Facial Wrinkles at Home:  आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। कम उम्र में झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा लोगों की आम समस्या बन चुकी है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट हर किसी के लिए संभव नहीं होते। ऐसे में लोग सस्ते, आसान और घरेलू उपायों की तलाश करते हैं।

खास बात यह है कि आपके घर में मौजूद सिर्फ 10 रुपये की एक चीज चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकती है। ये उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और लंबे समय से घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जा रहा है। 

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह त्वचा को पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में सहायक होता है। आइए जानते हैं इसका सही तरीका और इस्तेमाल का पूरा प्रोसेस।
 
विज्ञापन

2 of 7
नुस्खे को आजमाने के लिए चाहिए ये सस्ती चीज - फोटो : Adobe stock
नुस्खे को आजमाने के लिए चाहिए ये सस्ती चीज

इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
कैसे इस्तेमाल करें ? - फोटो : Adobe stock
कैसे इस्तेमाल करें ?
 
  • सबसे पहले रात को सोने से पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश या सादे पानी से अच्छी तरह साफ करें। 
  • अब 3–4 बूंद नारियल तेल हथेली पर लें और उंगलियों की मदद से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 
  • मसाज हमेशा नीचे से ऊपर की दिशा में करें, खासकर आंखों के आसपास बहुत हल्का दबाव रखें।
  •  5 से 7 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।  
  • सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

 

4 of 7
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे 
 
  • नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। 
  • इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और ड्राईनेस कम होती है, जो झुर्रियों की मुख्य वजह होती है।
  •  नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स हल्की होने लगती हैं और त्वचा सॉफ्ट व स्मूद दिखने लगती है। 
  • ये स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने में भी मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
विज्ञापन

5 of 7
नुकसान भी जान लें - फोटो : Adobe stock
नुकसान भी जान लें
 
  • ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वालों को नारियल तेल से मुंहासे बढ़ने की समस्या हो सकती है। 
  • अधिक मात्रा में तेल लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स या ब्लैकहेड्स की दिक्कत हो सकती है। 
  • संवेदनशील त्वचा वालों को कभी-कभी खुजली या जलन भी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी
 
  • इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, यानी हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा तेल लगाकर 24 घंटे देखें। 
  • अगर जलन, लालपन या खुजली हो तो चेहरे पर न लगाएं। 
  • बहुत ज्यादा तेल न लगाएं और दिन में धूप में निकलने से पहले चेहरे पर तेल न छोड़ें। 
  • अगर पहले से कोई स्किन प्रॉब्लम है तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कितने दिन में असर दिखेगा ? - फोटो : freepik.com
कितने दिन में असर दिखेगा ?

अगर त्वचा सामान्य या ड्राई है और आप नियमित रूप से सही तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं, तो 10 से 15 दिन में त्वचा की नमी और सॉफ्टनेस में सुधार दिखने लगता है। झुर्रियों और फाइन लाइन्स में हल्का फर्क दिखने में 3 से 4 हफ्ते लग सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें