Ravi Kishan Daughter Riva Kishan Stylish Looks: रवि किशन को तो हर कोई जानता है। पर, क्या आपने उनकी बेटी रीवा किशन को देखा है ? अगर नहीं तो यहां हम आपको उनकी स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
Ravi Kishan Daughter Riva Kishan Stylish Looks: रवि किशन की बेटी रीवा किशन अब अपने आप में एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रीवा ने अपने अभिनय और स्टाइलिश अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा है।
अपने पिता रवि किशन के नक्शे कदमों पर चलते हुए रीवा ने हीरोइन बनने का रास्ता चुना। ऐसे में वो अक्सर कई इवेंट्स में अपने परिवार के साथ नजर आती हैं। इन इवेंट्स में उनका स्टाइलिश रूप सबको आकर्षित करता है, वहीं हर अपियरेंस में उनकी सादगी भी झलकती है।
रीवा किशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और फैंस उनके लुक और फैशन सेंस की तारीफ करते हैं। उनके आउटफिट्स, हेयरस्टाइल और सहजता का मिश्रण उन्हें एक युवा फैशन आइकॉन बनाता है। इसी के चलते इस लेख में हम रीवा किशन के सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत लुक्स पर विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि युवा लड़कियां उनके लुक्स से टिप्स ले सकें।
विज्ञापन
2 of 7
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
रीवा को अक्सर इस तरह का अनारकली सूट पहने देखा जाता है। उनके पास चिकनकारी सूट का काफी अच्छा कलेक्शन है। सफेद रंग के आउटफिट उनपर जचते भी खूब ज्यादा हैं। इसलिए वो अक्सर सफेद रंग के सूट में दिखाई देती हैं। इस तरह का चिकनकारी सूट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
रीवा के दूसरे लुक पर नजर डालें तो पीले रंग की इस फ्लोर लेंथ ड्रेस में वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। अपने इस लुक के साथ उन्होंन बालों को कर्ल करके खुला रखा है। खुले बालों की वजह से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। विंग्ड आईलाइनर की वजह से उनका लुक और भी कमाल का लग रहा है।
4 of 7
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
बॉडीकॉन ड्रेसेस को किस तरह से स्टाइलिश अंदाज में कैरी करना है इसके लिए भी आप रीवा के लुक से टिप्स ले सकती हैं। बेज रंग की इस बॉडीकॉन ड्रेस में उनका लुक कमाल का लग रहा है। इसके साथ भी उन्होंने बालों को खुला रखा हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
इस तरह का डेनिम स्कर्ट लुक जेन जी लड़कियों का पसंदीदा है। ब्लू रंग की डेनिम स्कर्ट के साथ उन्होंने सफेद रंग की ओवर साइज शर्ट पहनी है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सफेद रंग के ही जूते पहने हैं, जिस वजह से उनका लुक कमाल का लग रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवां लुक
- फोटो : instagram
पांचवां लुक
गुलाबी रंग का कॉ-ऑर्ड सेट उनपर खूब ही जच रहा है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने शर्ट के अंदर व्हाइट रंग की टीशर्ट कैरी की है। रीवा का ये लुक काफी स्पोर्टी वाइब दे रहा है, जिस वजह से ये देखने में उनके बाकी लुक से काफी अलग है।
अब जब सर्दी का मौसम आ गया है तो आप रीवा के इस विंटर लुक से टिप्स ले सकते हैं। इस तरह का ऑल ब्लैक लुक सर्दी के मौसम में कमाल का लग रहा है। आप भी अगर कहीं घूमने जा रही हैं तो रीवा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।