फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: 47 की उम्र में रवीना टंडन ने अपनी दिलकश अदा से फैंस को किया इंप्रेस, यलो आउटफिट में दिखीं खूबसूरत

Tue, 12 Apr 2022 06:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिसमे उनकी फैशन च्वॉइस हर किसी का ध्यान खींच लेती है। 47 की उम्र में वो बिना किसी बोल्डनेस के खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। इस बार भी रवीना ने जब अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की तो फैंस ने जमकर कमेंट किए। 
विज्ञापन

2 of 5
raveena tandon - फोटो : instagram
रवीना टंडन अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं लेटेस्ट तस्वीर में वो काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। रवीना ने यलो कलर के फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ मैचिंग के टॉप को कैरी किया है। जिसकी ढीली-ढाली फिटिंग उन्हें गॉर्जियस बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
raveena tandon - फोटो : instagram
वी नेकलाइन के साथ ही बलून स्लीव के साथ इस टॉप को डिजाइन किया गया है। वहीं साथ में इस टॉप में कुछ फ्रिल्स भी लगे हैं। ओवरऑल यलो आउटफिट में रवीना का लुक स्टनिंग है। जिसे रवीना ने डार्क मरून शेड की लिपस्टिक के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो बोल्ड लाइनर के साथ ही बालों में हाई पोनीटेल बनाई गई है। जिसके साथ कानों में हूप्स पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 

4 of 5
raveena tandon - फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रवीना के आउटफिट और स्टाइल ने हर किसी को इंप्रेस किया है। डार्क रेड कलर के पॉवर सूट में उनका बॉसलेडी लुक भी फैंस को पसंद आया था। फोटोशूट के लिए रेडी रवीना ने डार्क रेड कलर की स्ट्रेट फिटिंग पैंट्स के साथ क्रॉप जैकेट कैरी किया था। वहीं इस लुक को फंकी बनाने के लिए रवीना ने पिंक कलर की बस्टियर को कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raveena tandon - फोटो : instagram
वहीं साइड पार्टीशन वेवी हेयर स्टाइल के साथ ड्यूई मेकअप उनके पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा था। वहीं इस सिल्वर जंपसूट में वो काफी हसीन लुक में रेडी है। जिसे एक बार फिर वो डार्क लिप कलर के साथ मैच करते दिखीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें