फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक

Fri, 27 Feb 2026 08:30 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Latest Wedding Photos Viral: बीती शाम रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटो साझा करके अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। दोनों अपने वेडिंग लुक में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि उनपर से नजरे हटाना मुश्किल था। 
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : instagram
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look Details: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। 

पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने आउटफिट्स में परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल दिखाया, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट

रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी कैरी की। गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कमरबंद ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था।

 

4 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया। उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में रखा गया था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था। इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक

विजय देवरकोंडा का आउटफिट वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प पर आधारित था। उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना। उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे बेहद क्लासी बना रही थी। पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने भी गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। गले में लंबी गोल्ड चेन, हाथों में कड़े और पारंपरिक एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस इस ट्रेडिशनल अटायर में साफ झलक रहा था।

दोनों का वेडिंग लुक परंपरा, संस्कृति और रॉयल एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें