Traditional Indian Ubtan Vidhi: भारत में होली का त्योहार सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि परंपराओं का संगम है। देश के कई हिस्सों में होली के एक दिन पहले शरीर पर उबटन लगाने का रिवाज है, जिसे 'होलिका उबटन' भी कहा जाता है। मान्यता है कि शरीर पर उबटन मलकर उसकी गंदगी को होलिका की अग्नि में समर्पित करने से न सिर्फ त्वचा साफ होती है, बल्कि नकारात्मकता भी दूर होती है।
ये उबटन पूरी तरह नेचुरल होते हैं और घर की रसोई में मौजूद चीजों जैसे बेसन, हल्दी और तेल से आसानी से बन जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि घर पर खुद से उबटन कैसे तैयार किया जाता है? आइए इस लेख में दादी-नानी वाली उबटन बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।