फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई के इस लेटेस्ट अवतार को देख फैंस ने कह डाला हॉटनेस की दुकान, देखिए तस्वीरें

Fri, 16 Apr 2021 06:41 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोगों के बीच चर्चा के विषय बनी रहती हैं - फोटो : instagram

उतरन में तपस्या का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई अपने स्टाइल के कारण लोगों के बीच चर्चा के विषय बनी रहती हैं। बिग बॉस 13 की प्रतिभागी रह चुकी रश्मि इस शो में भी अपने लुक्स के लिए मशहूर थीं। रश्मि को अपने लुक्स के साथ अलग-अलग प्रयोग करना भी बहुत अच्छा लगता है। वे आए दिन एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में रश्मि ने ऐसी तस्वीरें डाल हैं कि लोग उनकी तरफ करते नहीं थक रहे। अगली स्लाइड्स से देखिए रश्मि के ये खास तस्वीरें। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई की लेटेस्ट तस्वीर - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेसअप 
रश्मि ने यह आउटफिट काले रंग का है जिसमें उन्होंने क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिसमें अंदर डिप नेक की ब्रालेट है जिसके ऊपर नेट है फूल स्लीव्स की और नीचे ब्लेक टाइट्स है। टॉप की नेट भी कमर तक है और लूज पैर्टन में है। रश्मि वाकई इस लुक में बेहद जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने बहुत अच्छे से इस ड्रेस को कैरी किया हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई ने बालों को खुला रखा है - फोटो : instagram

ऐसा है मेकअप
रश्मि का मेकअप भी इस लुक के साथ एकदम परफेक्ट है। उन्होंने काले रंग का आई लाइनर लगाया हुआ है। डार्क शेड की लिपस्टिक लगाई है। साथ ही चेहरे पर हाई लाइटर का भी प्रयोग किया है। बालों को खुला रखा है। रश्मि के कर्ल्स एकदम खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके बालों का रंग भी बहुत अच्छा लग रहा है। 

4 of 6
रश्मि देसाई का बोल्ड अवतार - फोटो : instagram

हाथों में है रिंग
रश्मि ने इस ड्रेस के साथ बहुत अधिक एसेसरिज नहीं पहनी है जो कि एक अच्छा निर्णय है। यही वजह है कि पूरा का पूरा ध्यान उनकी ड्रेस आकर्षित कर रही है। हाथों में रश्मि ने लाइट नेलपेंट लगाया हुआ है। साथ ही उन्होंने रिंग पहनी हुई है। गले में रश्मि ने सिल्वर रंग की चेन डाली हुई है। बड़े बाल होने की वजह से कानों में उन्होंने कुछ नहीं पहना है। 

विज्ञापन

5 of 6
लोगों के बीच चर्चा के विषय बनी रहती हैं - फोटो : instagram

राखी सावंत ने किया है कमेंट
रश्मि की इस पोस्ट पर उनके कई फ्रेंड्स ने कमेंट किया है जिसमें राखी सावंत, माही विज और तेजस्वी प्रकाश भी शामिल हैं। महिलाओं का इस तरह से एक महिला की तारीफ करना वाकई में बहुत खूबसूरत है। इनके अलावा भी कई सेलिब्रिटिज ने रश्मि को बेहद हॉट बताया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेहद दिलकश दिखाई पड़ रही हैं - फोटो : instagram
ऐसा है रश्मि का फोटोशूट
रश्मि इस नए फोटोशूट में नए- नए पोज देते हुए बेहद दिलकश दिखाई पड़ रही हैं। इप्शिता डे ने रश्मि की इन खूबसूरत अदाओं को कैमरे में कैद किया है। वहीं उनके इस आकर्षक ड्रेस को डिजाइन ऋचा राणावत ने किया है। रश्मि ने इन तस्वीरों के साथ एक से बढ़कर एक कैप्शन भी डाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें