फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें ईशा अंबानी और श्लोका मेहता की अनदेखी तस्वीर, एथिनिक आउटफिट में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Thu, 21 May 2020 06:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
श्लोका मेहता ईशा अंबानी - फोटो : instagram
अंबानी परिवार बिजनेस में ही आगे नहीं है। बल्कि ईशा अंबानी और अंबानी खानदान की बहू फैशन और स्टाइल के मामले में भी काफी आगे रहती हैं। हर तस्वीर में वो मेजर फैशन गोल देती नजर आती है। खासतौर पर एथिनिक आउटिफट में उनके लुक्स और स्टाइल का कोई तोड़ नहीं है। आज हम लेकर आए  हैं ईशा अंबानी और श्लोका मेहता की अनदेखी तस्वीर जिसमें दोनों ने इस खास डिजाइनर का लहंगा पहना और बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जो किसी भी लड़की का ड्रीम आउटफिट हो सकता है। आगे की स्लाइड में देखें अनदेखी तस्वीरें।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ईशा अंबानी - फोटो : instagram
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने शादी के खास मौके पर गुलाबी रंग का ये खूबसूरत लहंगा पहना है। जिसे डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। हाथों में सिल्वर कड़ा और गले में चोकर नेकपीस के साथ लेयर्ड मोतियों की माला पहनी है। वहीं मांगटीका और हाथों में मेहंदी के साथ ब्लश पिंक रंग का लहंगा सगाई के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। ईशा अंबानी का ये लुक काफी खूबसूरत है।


 
विज्ञापन

3 of 4
श्लोका मेहता - फोटो : instagram
वहीं अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का न्यूड और गोल्डन शेड का ये लहंगा भी काफी इंप्रेसिव है। इसे भी अबु जानी और संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया है। डायमंड एक्सेसरीज और कमरबंद के साथ इस लहंगे की चुनरी को टीमअप किया गया है। जिसने श्लोका के लुक में चार चांद लगा दिया है। वहीं न्यूड लिप्स और कोहल आईज के साथ लुक को पूरा किया गया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
बता दें कि श्लोका मेहता अक्सर ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। इसके साथ ही वो अक्सर ही लहंगा पहने दिखती हैं। जिसमें उनका लुक काफी इंप्रेसिव होता है। कोरल ग्रीन रंग के इस लहंगे और ज्वैलरी के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है। अनकट डायमंड के खूबसूरत नेकपीस और मांगटीका के साथ श्लोका के इस लुक को पूरा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें