फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक के बाद एक बॉलीवुड के हीरो लोगों का दिखा फैशनेबल अंदाज, कपड़े देख पीट लेंगे माथा

Tue, 12 Jan 2021 08:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फैशनेबल दिखने की होड़ में केवल बॉलीवुड की एक्ट्रेस ही आगे नहीं रहती। बल्कि अभिनेता भी अपनी शानदार ड्रेसिंग सेंस को दिखाने में पीछे नहीं रहना चाहते। डैशिंग और हैंडसम दिखने के साथ ही कई बार इनके अजीबोगरीब लुक भी  सामने आते हैं। जिसमे रणवीर सिंह का नाम सबसे ऊपर रहता है। लेकिन इसके साथ ही एक और एक्टर है जो रणवीर सिंह की ही तरह अक्सर अजीबोगरीब कपड़ों में दिख जाते हैं। जी हां आयुष्मान खुराना भी स्टाइलिंग के मामले में रणवीर सिंह को टक्कर देते हैं। इस बार जब दोनों ही मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुए तो उनके लुक गजब के थे। अब तस्वीरें देख आप ही तय करिए कि किसका लुक ज्यादा जबरदस्त है। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram
मुंबई की सड़कों पर दिखें आयुष्मान खुराना टीशर्ट और जींस में थे। अब आप सोचेंगे कि टीशर्ट और जींस में ऐसा क्या खास है। तो बता दें कि आयुष्मान की टीशर्ट हूबहू किसी अखबार का पन्ना नजर आ रही थी। अंग्रेजी अखबार जैसी टीशर्ट पर ढेर सारी खबरें छपी थीं। जिन्हें आसानी से पढ़ा जा सकता है। वहीं इस अखबार के प्रिंट वाली टीशर्ट के साथ आयुष्मान ने नीली डेनिम की जींस पहन रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram
वहीं बालों में बनी चोटी और काला चश्मा उन्हें कूल लुक देने के लिए काफी था। चेहरे पर मास्क लगाए उनका लुक डैपर होने के साथ ही बिल्कुल अलग था। आयुष्मान के साथ ही हमेशा की तरह ही रणवीर सिंह भी अपने हैरत में डालने वाले कपड़ों में दिखे। 

4 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
दरअसल, डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए रणवीर सिंह के कपड़ों में तो कुछ खास नही था। उन्होंने हरे रंग का मोनोक्रोम एथलिजर पहन रखा था। जिसके साथ मैचिंग के हरे रंग के जूते भी थे। जिसमें वो काफी कूल एंड कंफर्टेबल लुक में दिखे। लेकिन उनके मास्क और चश्मे को देख जरूर हंसी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
हरे रंग की हूडी की कैप को सिर पर डाले रणवीर ने सफेद फ्रेम और काले रंग के लेंस वाला चश्मा लगा रखा था। वहीं काले रंग के मास्क पर कट का निशान बना था। जो कि चारो तरफ से तीर के निशान भी दिखा रहा था। रणवीर के इस अजीब से साइन वाले मास्क और चश्मे में उनका लुक एक बार फिर काफी फनी दिख रहा था। वहीं रणवीर अपने खास अंदाज में पोज देते दिख रहे थे। तो स्टाइल के मामले में इस बार एक्ट्रेस से ज्यादा एक्टर लोगों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें