फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukherji: दुर्गा पूजा के लिए रानी मुखर्जी का दिखा इतना खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Oct 2022 07:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
mouni roy - फोटो : instagram
र्गा पूजा के आखिरी दिन नवमी पर बी टाउन के सितारे पूजा पंडाल में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस लिस्ट में काजोल और रानी मुखर्जी का नाम सबसे ऊपर है। वहीं मौनी रॉय और जया बच्चन के साथ ही अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर भी पूजा पंडाल में नजर आए। सजधज कर पूजा करने पहुंची काजोल और रानी मुखर्जी का देसी लुक बेहद खूबसूरत नजर आया। आमतौर पर कैमरे से दूर रानी मुखर्जी दुर्गा पूजा के लिए शानदार लुक में नजर आईं। नवमी वाले दिन लाल रंग की सिल्क की साड़ी में रेडी रानी का लुक किसी नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रहा था। 
विज्ञापन

2 of 4
rani mukherjee - फोटो : instagram
रानी मुखर्जी ने सुर्ख लाल रंग की सिल्क की साड़ी को चुना था। जिस पर गोल्डन जरी का वर्क था। गोल्डन ब्रोकेड मोटिफ एंब्रायडरी वाली साड़ी पर चौड़ा बॉर्डर था। इसके साथ ही पल्लू पर भी हैवी काम दिख रहा था। रानी ने साड़ी को मैचिंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं इस साड़ी को रानी ने स्टेटमेंट ज्वैलरी नेकपीस के साथ पेयर किया था। जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़िया शामिल है। रानी ने इस पूरे लुक को बालों में गजरे के साथ और भी खूबसूरत बना दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
rani mukherjee - फोटो : instagram
यहीं नहीं रानी ने दुर्गा पूजा के लिए गोल्डन कांजीवरम साड़ी को चुना। जिसके साथ स्टेटमेंट टैंपल ज्वैलरी और गले में मंगलसूत्र में रानी का लुक खूबसूरत लग रहा है। वहीं बात करें साड़ी की तो गोल्डन चौड़े बॉर्डर के साथ डल गोल्ड कलर की साड़ी को चुना है।
विज्ञापन

4 of 4
mouni roy - फोटो : instagram
पूजा पंडाल में पहुंची मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग की ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी और हैवी नेकपीस में रेडी दिख रही हैं। मौनी ने अपने लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए मांग में सिंदूर भी लगा रखा है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें